विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में वी-थ्री रोड के निर्माण से मिलेगी कनेक्टिविटी, शहर के सात सेक्टरों की बदलेगी तस्वीर

Published: Tue, 18 Aug 2026 07:02 PM (IST)

रेवाड़ी में वी-थ्री रोड सात प्रमुख रिहायशी सेक्टरों को जोड़ेगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा मिलेगा। एचएसवीपी ...और पढ़ें

रेवाड़ी में वी-थ्री रोड सात प्रमुख रिहायशी सेक्टरों को जोड़ेगा।

रेवाड़ी में वी-थ्री रोड सात प्रमुख रिहायशी सेक्टरों को जोड़ेगा।

HighLights

  1. वी-थ्री रोड रेवाड़ी के सात सेक्टरों को जोड़ेगा।

  2. एचएसवीपी ने सड़क निर्माण का एस्टिमेट बनाना शुरू किया।

  3. यह रोड शहर के विकास में अहम कड़ी बनेगा।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। आने वाले कुछ वर्षों में शहर की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। शहर में 120 मीटर चौड़े वीटू रोड के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी ने एक नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया है। एचएसवीपी की तरफ से सेक्टरों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वी-थ्री रोड को बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

वीटू के बाद वी-थ्री रोड शहर के विकास में अहम कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि यह रोड कुछ पुराने और भविष्य में निर्मित होने वाले सात प्रमुख रिहायशी सेक्टरों को जोड़ने का कार्य करेगा।

बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से वी-थ्री रोड के निर्माण के लिए वर्ष 2013 में ही जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं अब इस रोड के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से धरातल पर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई है, जिसके तहत रोड के एस्टिमेट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस माह तक एस्टिमेट बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके पश्चात इसे अप्रूवल के लिए मुख्यालय को भेजा जाएगा। बजट अप्रूवल मिलते ही रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

शहर के सात सेक्टरों की आपस में कनेक्ट करेगा वी-थ्री रोड

वी-थ्री रोड शहर के सात सेक्टरों को आपस में कनेक्ट करेगा, जिनमें मुख्य रूप से सेक्टर 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26 शामिल है। सेक्टरों की आपस में कनेक्टिविटी होने से न केवल शहर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को भी अच्छा राजस्व मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कनेक्टिविटी के अभाव में लोग कुछ सेक्टरों में प्लाट लेना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यहां पर स्थिति बिलकुल होगी।

वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होगा वीटू रोड

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से वर्तमान में 120 मीटर चौड़े वी-टू रो़ड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह रोड एचएसवीपी के बाईपास पर स्थित कर्नल राम सिंह चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सालावास तक बन रहा है। जिसके बाद हाईवे से शहर की दूरी मात्र चार किलोमीटर रह जाएगी। इसी वर्ष के अंत तक वीटू रोड बनकर तैयार होने की संभावना है।

वी-थ्री रोड के निर्माण के लिए एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके पश्चात बजट अप्रूवल के लिए फाइल को मुख्यालय भेजा जाएगा। अप्रूवल मिलते ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -  अशोक कुमार, एसडीओ, एचएसवीपी

यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में क्रेन खरीद में 32.48 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज