Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में अचानक बदला मौसम, दिन में शाम जैसा नजारा; बारिश और हवा ने दिलाई उमस से राहत

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 01:55 PM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी में मंगलवार को अचानक मौसम बदला, जहां दोपहर में काले बादल छाए और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। ...और पढ़ें

    रेवाड़ी में हुई बारिश। जागरण

    रेवाड़ी में हुई बारिश। जागरण

    HighLights

    1. रेवाड़ी में अचानक मौसम बदला, दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हुई।

    2. काले बादल छाए, दिन में शाम जैसा नजारा बन गया।

    3. उमस भरी गर्मी से राहत मिली, बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। सुबह तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ था। वहीं करीब एक बजे से आसमान में काले बादल छा गए हैं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी आरंभ हो गई है।

    इस दौरान हल्की हवा भी चल रही है। डेढ़ बजे के आसपास अंधेरा छाने के साथ शाम के सात बजे जैसा नजारा बना हुआ है।

    हवा के साथ गरज चमक के बीच बूंदाबांदी होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं हवा चलने, वर्षा आरंभ होने के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

    rewari weather