Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026: ग्लासगो में रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड मेडल

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:42 AM (IST)

    रेवाड़ी की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ (Sharmila Dhankar) ने ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में F57 कैटेगरी की शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. शर्मिला धनखड़ ने ग्लासगो CWG में स्वर्ण पदक जीता।

    2. F57 कैटेगरी शॉट पुट में 9.61 मीटर दूर फेंका।

    3. रेवाड़ी की पैरा एथलीट ने देश का नाम रोशन किया।

    ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रेवाड़ी की पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ (Sharmila Dhankar) ने एफ 57 कैटेगरी की शाटपुट में स्वर्ण पदक जीता है।

    सोमवार देर रात हुई प्रतियोगिता में उन्होंने 9.61 मीटर दूर शॉट पुट फेंककर यह उपलब्धि हासिल की है। दूसरे नम्बर पर रही खिलाड़ी ने 8.36 मीटर दूर शॉट पुट फेंका है। तीन माह से वह बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण संस्थान में अभ्यास कर रहीं थीं।

    यहीं से भारतीय दल के साथ ग्लासगो रवाना हुईं थीं। 39 वर्षीय शर्मिला इससे पहले 2022 में भी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। इसमें चौथा स्थान प्राप्त किया था। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे संवाद भी किया था।

    मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के छितरौली में जन्मी शर्मिला का रेवाड़ी में विवाह हुआ है। उनकी दो बेटियां हैं। बचपन में पोलियो के कारण एक पैर से दिव्यांग शर्मिला ने 34 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर पर शॉट पुट के साथ डिस्कस थ्रो में भी उन्होंने करीब आठ से 10 पदक जीते हैं।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: गुरिंदरवीर 100 मीटर के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूके, श्रीशंकर और सत्यनाथन ने फाइनल में मारी एंट्री

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: प्रतिष्ठा सामंता का ग्लासगो में निराशाजनक प्रदर्शन, जिम्नास्टिक में सातवें स्थान पर अभिया किया समाप्त

    खबरें और भी