KBC में अमिताभ बच्चन के सामने छलका गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़ का दर्द, संघर्ष की कहानी सुन भावुक हुए बिग बी
पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ ने कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई, जिससे दर्शक ...और पढ़ें

शर्मिला धनखड़। सौ- स्वयं
HighLights
शर्मिला धनखड़ ने केबीसी में सुनाई संघर्ष की कहानी।
अमिताभ बच्चन और दर्शक हुए भावुक, बेटियों ने भी प्रेरणा ली।
पैरा खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीता है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। ग्रामीण परिवेश में पली और अभावग्रस्त जीवन में संघर्ष करते हुए कामनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने सोमवार की रात अपने संघर्ष की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर दर्शक ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन भी कुछ पल के लिए भावुक कर दिया।
इसमें उनके साथ अन्य तीन पैरा खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये जीते, जिसे आपस में बांट दिया।
पोलियो से गोल्ड तक की सफर
शर्मिला धनखड़ ने अपने संघर्ष से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के सफर को बयां किया। दो साल की उम्र में पोलियो ग्रस्त होने के बाद प्रथम विवाह की दर्दनाक दास्तां से जूझते हुए तलाक के बाद वर्तमान में दूसरे पति अजीत सिंह का साथ, उनका सहयोग और कदम कदम पर आत्मबल बढ़ाने के कारण इस मुकाम तक पहुंचने का वृतांत सुनाया। अमिताभ बच्चन के साथ वहां उपस्थित दर्शकों की भी आखें नम हुईं।
केबीसी के सेट पर उपस्थित शर्मिला की दोनों बेटियों ने अमिताभ बच्चन से कहा कि मां के संघर्ष और लगातार लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने के कारण आज इतने बड़े मंच पर प्रत्यक्ष आपसे मुलाकात का अवसर मिला है। वह भी मां के नक्शे कदम पर चलकर खेलों में भाग लेते हुए देश के लिए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाएंगी।
