स्कूल बंक कर ऋषिकेश पहुंचे रोहतक के तीन बच्चे, दो दिन बाद पुलिस ने किया बरामद
रोहतक के बैंसी गांव से स्कूल के लिए निकले तीन बच्चे लापता होकर ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंच गए थे। स्थानीय और हरिद्वार पुलिस की मदद से तीनों बच्चों को सकु ...और पढ़ें
-1784296462247_m.webp)
स्कूल बंक कर हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने पहुंचे रोहतक के तीन बच्चे।
HighLights
रोहतक के बैंसी गांव से तीन बच्चे लापता हुए
स्कूल बंक कर ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचे थे
पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल बरामद किया
जागरण संवाददाता, रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के बैंसी गांव से स्कूल के लिए निकले तीन बच्चे उम्र 13, 14 व 15 वर्ष लापता होकर पहले ऋषिकेश और फिर हरिद्वार पहुंच गए। 14 जुलाई को बच्चों के घर न लौटने पर स्वजन ने तलाश शुरू की।
दोस्तों से हरिद्वार जाने की बात पता चलने व सीसीटीवी फुटेज में रोहतक जाने वाली बस में बैठने की पुष्टि के बाद पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय और हरिद्वार पुलिस की मदद से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिन्हें स्वजन घर ले आए।
बच्चों ने बताया कि उनका घूमने का मन था, इसलिए वे घर से 3600 रुपये लेकर निकल गए थे। पुलिस से बचने के लिए एक बच्चा ऋषिकेश में रुका, जबकि दो हरिद्वार भाग गए, जिन्हें मंदिर से बरामद किया गया। बच्चों के लापता होने से परेशान स्वजन थानों के चक्कर काटने सहित इंटरनेट मीडिया पर भी मदद की गुहार लगाते रहे। फिलहाल तीनों बच्चे सुरक्षित हैं।