Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में खूनी वारदात, अनाज मंडी के पीछे ढाबा कर्मी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; पेट में चाकू से वार

    Updated: Thu, 07 May 2026 09:36 AM (IST)

    रोहतक में अनाज मंडी के पीछे एक ढाबे पर काम करने वाले 25 वर्षीय मोहित की गला काटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    रोहतक में ढाबे पर काम करने वाले युवक की गला काटकर हत्या (फोटो: जागरण)

    रोहतक में ढाबे पर काम करने वाले युवक की गला काटकर हत्या (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. रोहतक में 25 वर्षीय ढाबा कर्मचारी मोहित की हत्या।

    2. अनाज मंडी के पीछे धारदार हथियार से गला रेता गया।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक शहर की अनाज मंडी के पीछे सुनसान जगह एक युवक की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान सांपला निवासी 25 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है।

    वह अपने भाई सचिन के साथ रोहतक की रामनगर कालोनी में किराए के कमरे में रह रहा था और आर्य नगर के खत्री ढाबे पर काम करता था। यह ढाबा उसके एक रिश्तेदार का था।

    उसे आखिरी बार मंगलवार की शाम चाचा के लड़के गौरव ने किला रोड पर देखा था। इसके बाद बुधवार सुबह उसके मर्डर की सूचना मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    पुलिस मुताबिक, सुबह करीब 7:45 पर सूचना मिली कि खुले मैदान में एक युवक का शव पड़ा हुआ और उसके शरीर पर तेज धार हथियार से वार किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    गर्दन पर चाकू से वार

    युवक की गर्दन पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किए गए हैं और उसके पेट पर भी ताबड़तोड़ हमले किए गए। इसकी वजह से युवक की आंतड़ियां भी बाहर आ गई हैं। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान की।

    मौके पर ही कई लोगों ने मोहित को पहचान लिया और बताया कि यह एक ढाबे पर काम करता है। इसके बाद पुलिस ने ढाबा मालिक को मामले की जानकारी दी गई। हालांकि, युवक की हत्या क्यों की गई है। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस की टीम फिलहाल, मामले की जांच कर रही है। ताकि, इस हत्याकांड में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया जा सके।

    खबरें और भी

    मौके पर मिली शराब की बोतल और चार गिलास

    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मोहित के रिश्तेदारों ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां शराब की बोतल पड़ी हुई है और चार गिलास भी थे। इसके साथ ही नमकीन के पैकेट भी मिले है।

    ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि जिन लोगों ने मोहित की हत्या की है, वो कई लोग थे। अकेला व्यक्ति उस पर ऐसे हमला नहीं कर सकता था। उनका कहना है कि आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    थाना प्रभारी राकेश सैनी हत्या के मामले में मोहित के भाई सचिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।