Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता ने पांच साल की बेटी को जमीन पर पटका, वीडियो वायरल होते ही घर पहुंची हरियाणा पुलिस

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:12 AM (IST)

    रोहतक की इंद्रा कॉलोनी में एक शराबी पिता ने अपनी पांच साल की बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे चोटें आईं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले मे ...और पढ़ें

    पिता ने पांच साल की बेटी को जमीन पर पटका। फोटो जागरण

    पिता ने पांच साल की बेटी को जमीन पर पटका। फोटो जागरण


    HighLights

    1. शराबी पिता ने पांच साल की बेटी को जमीन पर पटका।

    2. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी पिता पर कार्रवाई की।

    3. बच्ची के कंधे में चोटें, परिवार ने मामला दबाने का प्रयास किया।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। जिले की इंद्रा कालोनी में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपनी पांच साल की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बच्ची के कंधे में चोटें आई है। स्वजन की ओर से इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

    हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस उनके घर तक पहुंच गई और मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची पड़ोस में चली गई थी।

    जब वह नहीं मिली तो उसका पिता जितेंद्र गुस्से में आ गया और जैसे ही बच्ची अपने घर की गली में आई तो पिता उसे देखते ही बौखला गया। पहले उसे थप्पड़ मारे और फिर उसे जमीन पर उठाकर पटक दिया।

    इसके बाद स्वजन बच्चे को पीजीआइ अस्पताल ले गए और मामले को दबाने के लिए पीजीआइ में लेकर गए और वहां डाक्टरों से कहा गया कि यह छत से गिर गई है। जहां पर कच्चा प्लास्टर कराने के बाद बच्ची को घर ले आए।

    खबरें और भी

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस थाना सिटी के प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से आरोपित फरार है। बच्ची की मम्मी ने बताया था कि उसका पति नशे में था। उसके पकड़े जाने पर ही सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं परिवार के बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्ची की मां और ताऊ से भी पूछताछ की गई है।