रोहतक में पिस्तौल के दम पर महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बनाता रहा संबंध
रोहतक के लाखनमाजरा में एक महिला ने गांव के युवक पर पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार यौन शोषण का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
-1784724487734_m.webp)
रोहतक में पिस्तौल के दम पर महिला से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
HighLights
लाखनमाजरा में महिला से पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म का आरोप।
आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गांव के एक युवक ने पिस्तौल के दम पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपित की उनके पति के साथ दोस्ती थी। आरोपित दूध बेचने का काम करता है। इसी कारण उसका महिला के घर में आना जाना था।
आरोप है कि एक दिन आरोपित ने महिला से कहा कि मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं। तुम्हारे लिए जान भी दे सकता हूं। तुम मेरे साथ संबंध बना लो। इसके बाद महिला ने आरोपित का विरोध किया और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। महिला ने इस संबंध में अपने पति को भी बताया।
विरोध करने पर दी बेटे को जान से मारने की धमकी
महिला आरोप है कि एक दिन आरोपित उनके घर पर आया और उनसे जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी और फिर पिस्तौल दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
खबरें और भी
घर में घुसकर आरोपित ने किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि आरोपित 2 मई 2025 को उनके घर पर रात को आया। उस समय महिला का पति बाहर गया हुआ था। आरोपित ने उस दिन भी संबंध बनाने के लिए महिला को डराया धमकाया। आरोप है कि आरोपित ने महिला को पूरे गांव में बदनाम करने की धमकी दी और कहा कि तुझे पूरे गांव में बदनाम कर दूंगा।
आरोप है कि आरोपित ने गलत काम किया और फिर वीडियो बना ली और वीडियो बनाकर आरोपित उसे ब्लैकमेल करता रहा और समय-समय पर संबंध बनाता रहा।
गांव छोड़कर शहर में लिया मकान
महिला का आरोप है कि आरोपित की डर की वजह से उसने गांव छोड़ दिया और वह शहर में आकर रहने लगी। इसके बाद भी आरोपित उनके घर पहुंच गया और वीडियो वायरल की धमकी देकर वहां भी उनके साथ दुष्कर्म किया।
बेटे के सामने ही किया आरोपित ने महिला के सिर पर हमला
महिला का आरोप है कि 29 जून की रात को उनका बेटा घर पर था। इसी दौरान आरोपित आया और कहने लगा कि मेरे साथ संबंध बना। महिला ने इसका विरोध किया आरोपित ने महिला के सिर में बिट्टा उठा कर मारा। जिसके चलते महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, महिला के बेटे ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। लिखित में अभी शिकायत मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।