Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनीषा मित्तल हत्याकांड में भाई हिमांक मित्तल को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:41 PM (IST)

    शिमला कोर्ट ने मनीषा मित्तल हत्याकांड के आरोपी भाई हिमांक मित्तल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने गंभीर आरोपों और जघन्य अपराध को देखते हुए न्य ...और पढ़ें

    मनीषा मित्तल हत्याकांड में भाई हिमांक मित्तल की जमानत याचिका खारिज।

    मनीषा मित्तल हत्याकांड में भाई हिमांक मित्तल की जमानत याचिका खारिज।

    HighLights

    1. शिमला कोर्ट ने हिमांक मित्तल की जमानत याचिका खारिज की।

    2. अदालत ने गंभीर आरोपों और जघन्य अपराध का हवाला दिया।

    3. मनीषा मित्तल की हत्या संपत्ति विवाद के चलते हुई थी।

    प्रिया पंवार, रोहतक। शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड के आरोपित भाई हिमांक मित्तल की जमानत याचिका को शिमला कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका शिमला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-2 यजुवेंद्र सिंह की कोर्ट ने खारिज की है। जिसके बाद से हिमांक मित्तल को बड़ा झटका लगा है।

    अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया में आरोपित के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और हत्या जैसे जघन्य अपराध में जमानत दिए जाने से न्याय प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि आरोपित के पैर में फ्रैक्चर है, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उसे सहायता के साथ यात्रा योग्य बताया है और जेल में उपचार की व्यवस्था संभव है।

    इसी के आधार पर अदालत ने जमानत याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि आदेश में की गई टिप्पणियां केवल जमानत आवेदन के निस्तारण तक सीमित हैं और मुकदमे के गुण-दोष को प्रभावित नहीं करेंगी।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल के पास 13 जून को मनीषा मित्तल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मनीषा के छोटे भाई हिमांक मित्तल, उसके दोस्त गोविंद, दुजाना गांव निवासी आशीष अहलावत और सुनारिया खुर्द निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था।

    इस दौरान पुलिस ने खुलासा किया था कि हिमांक मित्तल ने प्रोपर्टी विवाद के चलते अपने बहन की हत्या कराई है। हालांकि, हिमांक मित्तल का कहना था कि उन्होंने अपनी बहन की हत्या नहीं कराई है। जबकि, हत्या से पहले मनीषा मित्तल अपने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डाल रही थी और आरोप लगा रही थी कि उनका भाई उनकी हत्या करा सकता है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही उन्होंने कई प्रेसवार्ता भी की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके भाई का प्रोपर्टी को लेकर उनसे विवाद चल रहा है। जिसके चलते उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उनका मर्डर भी कराया जा सकता है।