'BJP सरकार में किसकी चलती है, किसी को नहीं पता...', हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में निर्णय कौन ले रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। ...और पढ़ें
-1784476616155_m.webp)
भाजपा सरकार में फैसले लेने पर हुड्डा का सवाल, पेपर लीक और बिजली संकट पर घेरा।
HighLights
हुड्डा ने भाजपा सरकार की निर्णय प्रक्रिया पर उठाए सवाल
हरियाणा में 22 पेपर लीक मामलों पर जताई गंभीर चिंता
बिजली कटौती, कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा
जागरण संवाददाता, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में निर्णय कौन ले रहा है, यह किसी को समझ नहीं आ रहा। उन्होंने चैनत गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले टी लगाई गई, फिर हटाई गई और अब दोबारा लगाई जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके पक्ष में नहीं थे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सहमति के बाद इसे फिर लगाया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार में किसकी चलती है, यह तय नहीं है। चुटकी लेते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा में कौन बाबू है, यही पता नहीं चल रहा है।
रोहतक में डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने पेपर लीक मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के दौरान हरियाणा में 22 और देशभर में 152 से अधिक पेपर लीक हुए, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस देशव्यापी शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान शुरू करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती, कानून-व्यवस्था और संगठित अपराध को लेकर भी सरकार को घेरा।
खबरें और भी
उनका आरोप था कि 2014 के बाद हरियाणा में कोई नया बिजली संयंत्र स्थापित नहीं किया गया, जिसके कारण बिजली संकट बढ़ा है। जींद में हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलाई गई, वह कांग्रेस सरकार के समय बिछाई गई थी।