यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस फेम Sangram Singh बने स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर, बोले- PM नरेन्द्र मोदी के ड्रीम...
बिग बॉस फेम संग्राम सिंह को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने विधि ...और पढ़ें

HighLights
- संग्राम सिंह को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है
- फिट इंडिया और तंबाकू फ्री इंडिया के भी ब्रांड एंबेसडर हैं संग्राम सिंह
- पहलवान के संघर्ष पर बना रहे हैं फिल्म, शूटिंग हो चुकी है पूरी
रोहतक, जागरण संवाददाता। Sangram Singh Swachh Bharat Abhiyan रोहतक के मदीना गांव के बिग बास फेम अंतरराष्ट्रीय पहलवान, अभिनेता, हेल्थ गुरु और प्रेरक वक्ता संग्राम सिंह को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने विधिवत रूप से इसकी घोषणा की है। संग्राम सिंह युवाओं के आदर्श हैं और इससे स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। संग्राम सिंह एक अक्टूबर को सुबह दस बजे से एक घंटे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ श्रमदान करेंगे।
स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने पर संग्राम सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर समझना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक खासकर युवाओं से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किय। उन्होंने कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने हैं।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी! वेलफेयर विंग ने तैयार की योजना, जान लीजिए क्या है मापदंड
बता दें कि संग्राम सिंह स्वच्छ भारत अभियान से पहले खेल मंत्रालय के फिट इंडिया के आइकॉन और एंबेसडर भी हैं और तंबाकू फ्री इंडिया के फेस भी हैं। एंटी तंबाकू अभियान को लेकर भी वे देश में बेहतर काम कर रहे हैं।
पहलवान के संघर्ष पर बना रहे फिल्म
संग्राम सिंह कुश्ती और एक पहलवान के संघर्ष को लेकर फिल्म (Sangram Singh Movie) भी बना रहे हैं। हरियावणी पृष्ठभूमि को लेकर बनाई जा रही है इस फिल्म में संग्राम सिंह मुख्य अभिनेता के तौर पर काम कर रहे हैं। हाल ही में करीब दस दिन तक इस फिल्म की शूटिंग हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में की गई थी। उनके साथ हरियाणा से ही नायिका का किरदार निभा रही हैं।
खबरें और भी
संग्राम सिंह ने बताया कि देश के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला पदक केडी जाधव ने कुश्ती में दिलाया था। केडी जाधव को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म नहीं बना सके। इस फिल्म के सभी अधिकारी उनके पास थे। लेकिन उनके दिल की इच्छा थी कि केडी जाधव के जीवन पर फिल्म बने, इसलिए उन्होंने फिल्म के सभी राइट्स बालीवुड के एक डायरेक्टर को सौंप दिए हैं।