Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: पूर्व CM ने क्यों कहा राहुल गांधी 15 वर्षों से बन रहे हैं प्रधानमंत्री? PM मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:27 AM (IST)

    Rohtak News हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव में आयोज ...और पढ़ें

    Haryana Politics:राहुल गांधी में बचपना, मोदी में देखते हैं बच्चों का भविष्य-बिप्लब कुमार देब। फाइल फोटो
    Haryana Politics:राहुल गांधी में बचपना, मोदी में देखते हैं बच्चों का भविष्य-बिप्लब कुमार देब। फाइल फोटो

    HighLights

    1. PM मोदी में जनता को अपने बच्चों का दिखता भविष्य -बिप्लब देब
    2. पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर कसा तंज
    3. हरियाणा के नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति-देब

    जागरण संवाददाता, रोहतक। Biplab Kumar Deb took a jibe at Rahul Gandhi हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में बचपना है। वे 15 वर्षों से प्रधानमंत्री बन रहे हैं।

    PM मोदी में जनता को अपने बच्चों का दिखता भविष्य -बिप्लब देब

    ऐसे व्यक्ति के साथ में देश का भविष्य कैसे सौंपा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में देश की जनता को अपने बच्चों का भविष्य दिखता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष किए। बिप्लब देब ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गांव का भी विकास नहीं करवा सके।

    पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर कसा तंज

    गांव की सड़कें टूटी पड़ी थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां की सड़कों को बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भी यहां आने-जाने का रास्ता साफ करवा दिया ताकि वे आकर लोगों की समस्याएं उठा सकें।

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: भाजपा के इस सांसद ने नड्डा को कहा जजपा के साथ रहा गठबंधन तो छोड़ देंगे पार्टी, कांग्रेस पर कसा तंज

    हरियाणा के नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति-देब

    उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सीख लेनी चाहिए ताकि क्षेत्र का सुधार हो सके। उन्होंने विपक्ष में आने वाले समय में पूरी तरह से सुपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने सांघी गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति है तथा वे जोश से भरे हुए हैं।

    खबरें और भी

    हरियाणावासी दानवीर व वीर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब पात्र व्यक्तियों को उनका हक दिलवाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: खेल रत्न न मिलने पर गूंगा पहलवान ने पोस्ट डाल साझा किया अपना दर्द, कहा- मेरा कसूर सिर्फ इतना कि मैं ...