Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'राहुल गांधी की यात्रा में ही खटक गई थी', हिमानी की मां ने लगाया बड़ा आरोप; कहा- हुड्डा को फोन किया लेकिन...

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 01:57 PM (IST)

    Himani Muder Case कांग्रेस की कार्यकर्ता रहीं हिमानी नरवाल की हत्या के बाद उनकी मां सविता रानी की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिमानी की मां ने कहा कि राह ...और पढ़ें

    हिमानी मर्डर केस में उनकी मां ने किया सनसनीखेज खुलासा
    हिमानी मर्डर केस में उनकी मां ने किया सनसनीखेज खुलासा

    एएनआई, रोहतक। हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। अब हिमानी नरवाल की मां सविता रानी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर ही बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने आशा हुड्डा (भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी) को फोन लगाया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    हिमानी के मां ने कहा कि हमें लगता है कि यह (अपराधी) कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति हो सकता है। हिमानी की मां ने कहा कि वो राहुल गांधी की पदयात्रा के ठीक बाद से ही लोगों के नजरों में खटक रही थी। कुछ लोगों को आश्चर्य हुआ कि वह इतनी कम उम्र में इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गई।

    'वह रात 2 बजे तक काम करती थी'

    सविता रानी ने कहा कि चुनाव के दौरान वह रात 2 बजे तक काम करती थी। उन्होंने बताया कि वह शाम 4 बजे दिल्ली के लिए निकलीं और दिल्ली बाईपास से बस पकड़ी। उन्होंने उस रात फिर उनसे बात की। हिमानी ने बताया था कि अगले दिन हुड्डा साहब का कार्यक्रम है और वे बात नहीं कर पाएगी।

    उन्होंने कहा कि मैंने पूरा दिन इंतजार किया लेकिन जब मैंने उसे रात में फोन किया, तो उसका नंबर बंद था। जब मैंने अगली सुबह उसे फोन किया, तो यह दो बार चालू हुआ और फिर बंद हो गया। फिर मुझे दोपहर 3 बजे पुलिस स्टेशन से फोन आया।

    खबरें और भी

    भूपेंद्र हुड्डा ने कही ये बात

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में हरियाणा देश में नंबर 1 पर है। इस घटना की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मैं पुलिस कर्मियों के संपर्क में हूं, मैंने एसपी से भी बात की है। उन्हें उम्मीद है कि शाम तक उन्हें कुछ सुराग मिल जाएंगे। मैंने उनसे कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए... जो भी हो, अगर वे दोषी हैं, तो वे दोषी हैं। चाहे पार्टी में कोई हो या बाहर का, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या, सूटकेस में मिली लाश; राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आई थी नजर

    यह भी पढ़ें- 'कोई कांग्रेस का हो सकता है', हिमानी मर्डर केस में भाई ने किया सनसनीखेज खुलासा; हुड्डा का भी आया रिएक्शन