Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में होटल में कमरा नहीं देने पर विवाद, जमकर चले तेजधार हथियार; कई युवक घायल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM (IST)

    रोहतक की भिवानी चुंगी पर एक होटल में कमरा न मिलने को लेकर हुए विवाद में कई युवक घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

    होटल में कमरा न देने पर विवाद, कई घायल।

    होटल में कमरा न देने पर विवाद, कई घायल।

    HighLights

    1. रोहतक के होटल में कमरा न मिलने पर विवाद हुआ

    2. विवाद में कई युवक घायल हुए, तेजधार हथियार का प्रयोग

    3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर की भिवानी चुंगी पर होटल में कमरा न देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके चलते कई युवक घायल हो गए है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गांव रानीला पाना साहू निवासी विकास ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने भिवानी चुंगी पर गाड़ी खरीदने और बेचने का दफ्तर खोल रहा था।

    बीती 16-17 जुलाई की रात को उन्होंने भिवानी चुंगी पर एक टोल में कमरा बुक किया हुआ था और इसके लिए 1500 रुपये दे रखे थे। जब वह होटल पर पहुंचे तो उनका कमरा बुक नहीं मिला।

    जब उन्होंने इसके बारे में होटल प्रबंधन से बात की तो वहां मौजूद सौरभ और अन्य लोगों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और कमरा नहीं दिया। इसके बाद वह अपने दोस्त सचिन के साथ रुपये लेने गए तो होटल बंद मिला।

    इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ फिर से रुपये लेने गए तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और तेजधार हथियार से उनके पेट पर वार दिया। इससे उनके दोस्त भी घायल हुए है। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।