गुरुग्राम एनकाउंटर में खुलासा, हरिद्वार जाने के बहाने रोहतक से किराए पर ली थी स्कॉर्पियो, पुलिस जांच जारी
गुरुग्राम एनकाउंटर में बड़ा खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए रोहतक से स्कॉर्पियो कार हरिद्वार जाने के बहाने किराए पर ली गई थी। ...और पढ़ें
-1783961885473_m.webp)
गुरुग्राम एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, वारदात को अंजाम देने के लिए हरिद्वार घूमने के बहाने किराए पर ली थी स्कॉर्पियो।
HighLights
गुरुग्राम एनकाउंटर में स्कॉर्पियो किराए पर लेने का खुलासा
हरिद्वार घूमने के बहाने रोहतक से ली गई थी कार
पुलिस हथियारों की आपूर्ति के स्रोत की जांच कर रही है
जागरण संवाददाता, रोहतक। गुरुग्राम में 9 जुलाई की रात हुए पुलिस एनकाउंटर में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार, भालौठ निवासी नितिन ने रोहतक के सदर थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो कार किराए पर ली थी।
नितिन ने कार डीलर को झांसा दिया था कि वह साथियों संग हरिद्वार घूमने जा रहा है, ताकि किसी को शक न हो। जांच में सामने आया कि नितिन 8 जुलाई को कार लेकर निकला था, जिसमें उसके साथ भालौठ निवासी आर्यन और अंकित भी थे। हालांकि, आर्यन के स्वजन का दावा है कि वह नितिन के पास केवल बाइक ठीक कराने गया था और गुरुग्राम कैसे पहुंचा, उन्हें नहीं पता।
वहीं, अंकित के स्वजन के अनुसार, वह घर से पहचान पत्र लेकर हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद एनकाउंटर की सूचना मिली। इस मामले में बहादुरगढ़ निवासी संदीप का नाम भी सामने आया है। संदीप को दीपक नांदल का करीबी और नितिन का जानकार बताया जा रहा है।
पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि कारोबारी के घर फायरिंग करने आए इन आरोपितों तक हथियार किसने और कैसे पहुंचाए। बता दें कि इस एनकाउंटर में रोहतक के नितिन (22), आर्यन (17) और अंकित की मौत हो गई थी।