विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

Published: Sun, 23 Mar 2025 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 23 Mar 2025 09:47 AM (IST)

हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना ...और पढ़ें

हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

HighLights

  1. ईश्वर सिंह मालवाल 2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल
  2. लाखन माजरा ब्लॉक के गांव बैंसी में शनिवार शाम हुआ हादसा

संवाद सहयोगी, महम। लाखन माजरा ब्लॉक के गांव बैंसी में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक हरियाणा में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की मौत हो गई। चेयरमैन मालवाल गोहाना से महम की ओर आ रहे थे। अपने गनमैन और ड्राइवर के अवकाश पर होने के कारण चेयरमैन ईश्वर सिंह अपनी गाड़ी स्वयं ही चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि महम से गोहाना की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। इससे कार का बोनट अंदर की ओर धंस गया। कार चला रहे ईश्वर सिंह को कार से निकलने का मौका ही नहीं मिल सका और वे कार के स्टियरिंग में ही फंस गया।

इसके बाद ट्रक इस कार को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीट कर ले गया। इससे कार उछलकर सड़क के साथ लगते गेहूं के खेतों में जा गिरी। चेयरमैन की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी लाखनमाजरा पुलिस को लगी।

यह भी पढ़ें- Haryana News: पानीपत में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से सास-दामाद की मौत; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस मौके पर पहुंची और ईश्वर सिंह के मौके पर छानबीन करने के बाद शव को पीजीआई भेज दिया गया। यहां पर स्वजन भी पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही शनिवार देर शाम हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पीजीआई के शव गृह में पहुंचे और ढांढस बंधाया।

अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला:पुलिस

एसएचओ लाखनमाजरा पुलिस थाना एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में एक ही व्यक्ति की जान गई है। पुलिस जांच में लगी हुई है। हादसे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ईश्वर सिंह 2019 में बीजेपी में हुए थे शामिल

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल (55) 2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अप्रैल 2023 में उनको अध्यक्ष की कुर्सी मिली थी। मिलनसार होने के साथ ही उनका लोगों से जुड़ाव रहा। ढाणी खानबहादुर उनका पैतृक गांव है। वे 32 साल से हिसार में रह रहे थे। उनका गांव में आना जाना था। शनिवार शाम को मालवाल की मौत का समाचार जैसे ही गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई।

उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे गांव में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ईश्वर मालवाल कांग्रेस के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ला के साथ रहते थे। कांग्रेस में करीब दस साल रहने के बाद 2019 में वह भाजपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उनको भाजपा में लाए थे।

उसके बाद वह भाजपा में काम करते रहे और इस बार हुए विधानसभा चुनाव में गंगवा के साथ बरवाला सीट जीतने में उनकी अहम भूमिका भी रही। ईश्वर मालवाल ने अपने गांव में खुद का कार्यालय बनवाया था। वे सप्ताह में आते-जाते रहते थे। चुनाव से पहले इस कार्यालय का उद्घाटन वर्तमान कैबिनेट में मंत्री रणबीर गंगवा ने किया था।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जताया शोक

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन स्वर्गीय ईश्वर मालवाल का निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भाजपा ओबीसी मोर्चा में पार्टी के लिए और माटी कला बोर्ड के चेयरमैन के नाते संपूर्ण समाज के लिए उनके परिश्रम व अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके दुःखद निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- बजट घोषणाओं को 6 महीने में पूरा करेगी हरियाणा सरकार, CM नायब सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।