रोहतक में पुलिस की डायल 112 की गाड़ी से बाइक की टक्कर, समय से इलाज न मिलने से व्यक्ति की मौत
महम थाना क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी से बाइक टकराने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर इलाज न मिलने के कारण अस्पताल में उसे मृत घोषित कर ...और पढ़ें
-1785000898512_m.webp)
महम में डायल 112 की गाड़ी से बाइक की टक्कर, इलाज में देरी से हुई मौत।
HighLights
डायल 112 की गाड़ी से बाइक की टक्कर
घायल व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिला
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जागरण संवाददाता, रोहतक। महम थाना क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। इसके चलते बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जब आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गांव खरकड़ा निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता बाइक से महम होते हुए गांव खरकड़ा आ रहे थे। करीब 9 से 10 बजे के बीच जब वह इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पुलिस की डायल 112 की गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई।
जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोप है कि जिस डायल 112 की गाड़ी से उनका एक्सीडेंट हुआ था उस पर तैनात कर्मचारियों ने एबुलेंस से उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। समय पर इलाज न मिलने की वजह से उनके पिता की मौत हो गई।
20 मिनट बाद मौके पर पहुंचा गांव का लड़का
शाहिल ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि उनके गांव का लड़का अंकित भी महम से अपने गांव आ रहा था। वह करीब 20 बाद मौके पर पहुंचा। इसके बाद वह उनके पिता को अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।