Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Rahim: फिर जेल जाएगा डेरा प्रमुख, 30 दिन की पैरोल हुई पूरी; DSP के नेतृत्व में टीम पहुंची बरनावा आश्रम

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 01:07 PM (IST)

    राम रहीम की पैरोल आज पूरी हो रही है। अब फिर से राम रहीम जेल के सलाखों के पीछे होगा। रोहतक पुलिस डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम के साथ डेरा प्रमुख को लेन ...और पढ़ें

    डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल आज हो रही है पूरी
    डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल आज हो रही है पूरी

    रोहतक, जागरण संवाददाता: साध्वी दुष्कर्म केस में उम्रकैद की सजा काट रहा सिरसा के डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम रविवार को एक माह की पैरोल पूरी होने पर जेल में पहुंचेगा। रविवार शाम को डेरा प्रमुख की एक माह की पैरोल अवधी पूरी हो जाएगी। रोहतक पुलिस डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम के साथ डेरा प्रमुख को लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है। इस समय डेरा प्रमुख बागपत में डेरा से जुड़े बरनावा आश्रम में है।

    यौन उत्पीड़न केस में सुनाई थी जेल की सजा

    डेरा प्रमुख को लेकर आने के लिए रोहतक, सोनीपत और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जेल परिसर के बाहरी हिस्से में भी शाम के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। वर्ष 2017 में सीबीआइ की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख को दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न केस में जेल की सजा सुनाई थी।

    20 जुलाई को मिली थी एक माह की पैरोल

    बाद में उसे पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 20 जुलाई को उसे एक माह की पैरोल मिली थी। पूरी पैरोल अवधी में डेरा प्रमुख बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहा है।

    सातवीं बार मिली थी पैरोल

    अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को कैद के 30 महीने में सातवीं बार पैरोल मिली थी। इस साल की पैरोल उसे अपना जन्मदिन मनाने के लिए दी गई थी।

    खबरें और भी

    राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन था, इसलिए वह अपने अनुयायियों के जन्मदिन मानने के लिए बाहर आया था। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की भी पैरोल मिली थी।