Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swachh Survekshan Results 2023: हरियाणा को लगा झटका, देश में आई 14वीं रैंक तो ये दो जिले रहे अव्वल

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 03:45 PM (IST)

    Rohtak News स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 का परिणाम आज गुरूवार 2024 को घोषित हुआ। स्वच्छ सर्वेक्षण में रोहतक एक बार फिर से प्रथम आया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मु ...और पढ़ें

    Haryana News: ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए सम्मानित, सर्वेक्षण में 109वीं रैंक
    Haryana News: ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए सम्मानित, सर्वेक्षण में 109वीं रैंक

    HighLights

    1. पिछली बार सेवन स्टार की बजाय थ्री स्टार से ही करना पड़ा था संतोष
    2. क्यूआर कोड से मिली एंट्री रोहतक से 50 सदस्यीय दल शामिल
    3. 2022 में रोहतक को देश में 38वीं रैंक

    अरुण शर्मा, रोहतक। Swachh Survekshan Results 2023 स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 का परिणाम 11 जनवरी को 2024 को घोषित हो गया। हरियाणा को झटका लगा है। देश भर में हरियाणा को 14वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण में हरियाणा का ओवरऑल स्कोर 1958.01 रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में रोहतक एक बार फिर से अव्वल आया है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में रैंक फिसल गई।

    इस बार 109 वीं रैंक है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए रोहतक नगर निगम और गोहाना(सोनीपत) नगर पालिका को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में अवार्ड दिया गया।  इसके अलावा सीएम सिटी करनाल और कालका को दूसरा स्थान मिली है। झज्जर के बेरी और पंचकूला को प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में रोहतक और गोहाना के अधिकारियों को ओडीएफ प्लस-प्लस(खुले में शौचमुक्त) का अवार्ड दिया गया। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि शामिल रहीं।

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य मंत्री कौशल किशोर की मौजूदगी में यह अवार्ड दिया गया। रोहतक नगर निगम की तरफ से ओडीएफ प्लस-प्लस का अवार्ड पाने के लिए नगर निगम के आयुक्त रहे जितेंद्र दहिया और सोनीपत से नगर निगम आयुक्त विक्रम कुमार मीना शामिल रहे।

    खबरें और भी

    वहीं, शहरी स्थानीय निकाय विभाग से सेक्रेटरी एवं आयुक्त विकास गुप्ता और निकाय विभाग के डायरेक्टर डा. यशपाल भी शामिल होने पहुंचे। निकाय विभाग ने अवार्ड के लिए तीन नोडल अधिकारी भी तैनात पहले ही कर दिए थे। जिनमें गुरुग्राम नगर-निगम के कार्यकारी अभियंता निरजेश, नगर निगम रोहतक के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ और गोहाना नगर पालिका की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा को तैनात किया गया था।

    यह भी पढ़ें: शिमला-श्रीनगर छोड़िए! हरियाणा के इस जिले में पड़ रही खून जमा देने वाली ठंड, आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान और गिरा

    पिछली बार सेवन स्टार की बजाय थ्री स्टार से ही करना पड़ा था संतोष

    2022 में रोहतक को देश में 38वीं रैंक प्राप्त हुई। ओडीएफ(ओपन डेफिकेशन फ्री) में प्लस-प्लस सर्टिफिकेट मिला था। पिछली बार 7-स्टार रैंक के लिए दावेदारी की थी, जबकि निगम को 3-स्टार मिला था। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में रोहतक को प्रेरक दौड़ में गोल्ड और देश में 49वीं रैंक आई थी। थ्री स्टार रेटिंग व हरियाणा में दूसरा स्थान मिला था। वहीं, 2021 तक सर्वेक्षण चार जनवरी से होता था। मगर 2022 में मार्च में सर्वेक्षण हुआ। 2023 में भी सर्वेक्षण को लेकर देरी हुई, इसलिए परिणाम को लेकर भी देरी हुई।

    क्यूआर कोड से मिली एंट्री रोहतक से 50 सदस्यीय दल शामिल

    रोहतक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नगर निगम रोहतक के चार एसडीओ सहित सफाई मित्र, दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक पहुंचें। आयोजन सुबह 11 बजे से था, इसलिए सुबह 9.30 बजे ही क्यूआर कोड से ही एंट्री मिली। 50 सदस्यीय दल में शामिल होने वालों को ई-निमंत्रण दिया था। नोडल अधिकारी मनदीप धनखड़ के नेतृत्व में टीम पहुंची थी।

    रोहतक का अब तक के सर्वेक्षण की पूरी रिपोर्ट

    2016 की रैंक : 288वीं

    2017 की रैंक : 295वीं

    2018 : देश में 89वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान

    2019 : देश में 69वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान

    2020 : देश में 35वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान

    2021 : प्रेरक दौड़ में गोल्ड, देश में 49वीं रैंक, थ्री स्टार रेटिंग, हरियाणा में दूसरा स्थान

    2022 : देश में 38वीं रैंक व हरियाणा में दूसरा स्थान

    ओडीएफ प्लस-प्लस का अवार्ड रोहतक को मिला है। रोहतक नगर निगम और गोहाना पालिका हरियाणा में नंबर-एक पर हैं।

    राकेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

    यह भी पढ़ें:  Haryana: पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल पर जाने के कारण प्रदेश में हजारों फाइलें लंबित, काम ठप