Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PGIMS रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में हड़कंप, 38 वर्षीय OT टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:19 AM (IST)

    पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रामा सेंटर में 38 वर्षीय ओटी टेक्नीशियन जगबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें

    पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में ओटी टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

    पीजीआइएमएस के ट्रामा सेंटर में ओटी टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रामा सेंटर में घटना हुई।

    2. 38 वर्षीय ओटी टेक्नीशियन जगबीर की संदिग्ध मौत।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआइएमएस) के ट्रामा सेंटर में रविवार सुबह 38 वर्षीय ओटी टेक्नीशियन जगबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर जगबीर ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल स्थित ओटी वाशरूम में अचेत मिले। स्टाफ ने उन्हें तुरंत ओटी टेबल पर लाकर एनेस्थीसिया टीम की मदद से सीपीआर समेत तमाम आपातकालीन उपचार दिया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।