Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में सीटू सचिव के घर बिना वर्दी और सूचना के क्राइम ब्रांच का छापा, 8 घंटे तक दहशत में रहा परिवार

    Updated: Wed, 06 May 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

    मानेसर क्राइम ब्रांच ने रोहतक में सीटू जिला सचिव विनोद के घर पर बिना वर्दी और सूचना के छापा मारा, जिससे परिवार 8 घंटे तक सदमे में रहा। ...और पढ़ें

    रोहतक में सीटू सचिव के घर बिना वर्दी और सूचना के क्राइम ब्रांच का छापा (फोटो: जागरण)

    रोहतक में सीटू सचिव के घर बिना वर्दी और सूचना के क्राइम ब्रांच का छापा (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. मानेसर क्राइम ब्रांच ने रोहतक में सीटू सचिव के घर छापा मारा।

    2. पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे, परिवार 8 घंटे दहशत में रहा।

    3. जनसंगठनों ने विरोध कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर के शीला बाइपास स्थित मजदूर नेता और सीटू जिला सचिव विनोद के घर सादे कपड़ों और बिना नंबर की बोलेरो कार के साथ मानेसर क्राइम ब्रांच टीम पर रेड मारने के आरोप लगे हैं।

    आरोप है कि बिना वर्दी के कई पुलिस वाले सोमवार की रात करीब 1.30 बजे उनके घर के बाहर आए और जब दरवाजे नहीं खोले गए तो गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। पुलिस की यह टीम मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे घर के सामने से रवाना हुई।

    हालांकि, टीम ने परिवार को यह नहीं बताया कि उनके घर पर रेड करने के लिए क्यों आई थी। जिसकी वजह से मां और बेटी आठ घंटे तक डर के साए में रहीं। सीटू जिला सचिव विनोद ने बताया कि जिस समय क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची।

    उस समय उनके घर पर उनकी छह साल की बेटी और पत्नी थी। आरोप है कि क्राइम ब्रांच की यह टीम उनके साले को भी उठाकर लाई और उनके घर को खुलवाने का प्रयास किया। जब पुलिस वालों से पूछा गया कि आप लोग यहां किस वजह से आए है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

    इसके बाद सादी वर्दी वाले पुलिस वालों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और महिला पुलिस को भी बुला लिया, लेकिन यह टीम क्यों आई। अभी तक भी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

    किराए के मकान में रहते हैं विनोद

    विनोद ने कहा कि मुझे न ही कोई नोटिस मिला है और न ही मुझ पर कोई मुकदमा दर्ज हुआ है। यह खुलेआम पुलिस की गुंडागर्दी है। उन्होंने कहा कि वह किराए के मकान में रहते हैं। अगर पुलिस इस तरह की कार्रवाई करेगी तो कोई उन्हें घर भी नहीं देगा।

    खबरें और भी

    वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ जनसंगठनों ने रोष प्रकट किया और उनके एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दी। जनसंगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव से मिलकर उनको ज्ञापन दिया। आयुष यादव ने इसकी तुरंत निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

    नहीं की कार्रवाई तो करेंगे प्रदर्शन

    प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से दो दिन में जांच कार्यवाही की मांग की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो दो दिन के बाद जनसंगठन प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, खेत मजदूर यूनियन के नेता व माकपा सचिव प्रेमचंद, जनवादी महिला समिति की नेता ड. जगमति सांगवान, सविता, अंजू, लायर्स यूनियन के नेता रामचंद्र सिवाच, सीटू नेता सतबीर सिंह, प्रकाशचंद्र, किसान नेता प्रीत सिंह, सुमित दलाल, सुमेर सिवाच, आकाश समेत अन्य शामिल रहे।