'12 साल में 152 पेपर लीक, ठप पड़ी भर्तियां', डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत अमित सिहाग ने करनाल में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि 12 वर्षों में 152 पेपर लीक से 7.5 करोड ...और पढ़ें

12 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक हुए, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए: अमित सिहाग।
HighLights
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान का हिस्सा
अमित सिहाग ने करनाल में छात्रों से किया संवाद
12 वर्षों में 152 पेपर लीक, करोड़ों छात्र प्रभावित
संवाद सहयोगी, डबवाली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा से शुरू किए गए छात्रों की गूंज अभियान को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी ने देश के 28 शहरों में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जिसके लिए पार्टी ने प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी थी।
पार्टी ने हलका डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग को करनाल जिले में आयोजित किए गए संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसके चलते उन्होंने घरौंडा के आरपीआईआईआईटी कॉलेज में छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था में खामियों तथा भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए संदेश को छात्रों तक पहुंचाया तथा विद्यार्थियों के विचार जाने। इस अभियान में नव नियुक्त कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने विशेष रूप से शिरकत की।
राहुल गांधी का संदेश देते हुए सिहाग ने छात्रों को बताया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में कम से कम 152 पेपर लीक की घटनाओं से 7.5 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं।
परीक्षाएं रद हुई, परिणाम में देरी हुई और भर्ती प्रक्रियाएं ठप पड़ गई इससे पूरी एक पीढ़ी का भविष्य संकट में आ गया है और यह घटनाएं मोदी सरकार के संगठित पेपर लीक माफिया पर कार्यवाही करने में विफलता और जवाबदेही तय करने में लगातार इनकार को उजागर करती है।