Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में खेत जाते समय बाइक फिसलने से युवक की मौत

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:20 PM (IST)

    सिरसा के जोधकां गांव में खेत में पानी लगाने जा रहे युवक चंदूराम की बाइक फिसलने से गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    खेत जाते समय बाइक फिसलने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    खेत जाते समय बाइक फिसलने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. जोधकां निवासी युवक चंदूराम की बाइक फिसलने से मौत।

    2. खेत में पानी लगाने जाते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    3. सिरसा के नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। डिंग थाना क्षेत्र के गांव जोधकां निवासी एक युवक की खेत में पानी लगाने जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से हुई गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस ने स्वजन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

    मृतक के चाचा मुरारी लाल ने बताया कि उसका भतीजा चंदूराम 20 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर गांव जोधकां से मोरीवाला स्थित खेत में पानी लगाने के लिए निकला था।

    रास्ते में कोटली मोड़ के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

    घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी की।