Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में होटल में हिसाब मांगने गए युवक पर चाकू से हमला, पूर्व पार्टनर समेत दो पर आरोप

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:49 PM (IST)

    सिरसा में होटल की पार्टनरशिप का हिसाब मांगने गए रवि कुमार पर पूर्व साझेदार मदन और उसके भांजे ने चाकू से हमला कर दिया। घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कर ...और पढ़ें

    होटल पार्टनरशिप विवाद में युवक पर चाकू से हमला।

    होटल पार्टनरशिप विवाद में युवक पर चाकू से हमला।

    HighLights

    1. होटल पार्टनरशिप के बकाया पैसे मांगने पर हुआ हमला।

    2. पूर्व साझेदार मदन और उसके भांजे पर आरोप।

    3. चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। गांव मीरपुर निवासी रवि कुमार ने बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि होटल की पार्टनरशिप का हिसाब मांगने पर उसके पूर्व साझेदार और उसके भांजे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    घटना में वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए बयान में रवि कुमार ने बताया कि बरनाला रोड स्थित होटल रोज रायल में उसकी और सरस्वती कॉलोनी निवासी मदन की साझेदारी थी। कुछ समय पहले उसने होटल से अपनी पार्टनरशिप समाप्त कर ली थी लेकिन हिसाब-किताब के करीब 50 हजार मदन की ओर बकाया थे।

    शिकायतकर्ता के अनुसार 23 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त नितिन के साथ बकाया राशि लेने होटल पहुंचा। आरोप है कि होटल की सीढ़ियों पर उसकी मुलाकात अपने बहनोई अजीत से हो रही थी, तभी मदन और उसका भांजा होशियार सिंह वहां आ गए।

    रवि का आरोप है कि मदन ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से उस पर हमला किया, जिससे उसके पेट के बाईं ओर चोट लगी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ थप्पड़, मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की तथा सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे ले आए, जिससे उसके पैर में भी चोट आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी