सिरसा में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
चौटाला पुलिस ने डबवाली में एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 जुलाई को दर्ज शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर पो ...और पढ़ें
-1785061571493_m.webp)
अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
चौटाला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा।
8 जुलाई को शिकायत दर्ज हुई, पोक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।
साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी से आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई।
संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। चौटाला पुलिस ने एसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नाबालिगा के अपहरण, दुष्कर्म के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ जुलाई को पीड़िता के स्वजन ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
आरोप लगाया था कि सात-आठ जुलाई की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति पीड़िता का अपहरण कर ले गया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर पोक्सो अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं जोड़ी थी।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए गए थे। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौटाला पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया था।