Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Rahim News: जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने पुराने डेरे में किया सत्संग, लोगों से की ये अपील

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 12:33 PM (IST)

    डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह (Ram Rahim News) ने पुराने डेरे में सत्संग किया। उसने गुरु शाह मस्ताना की गुफा में माथा टेका और अनुयायियों को परमार्थ करने की ...और पढ़ें

    डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फाइल फोटो।
    डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. पुराने डेरे में गुरमित ने किया सत्संग
    2. गुरु शाह मस्ताना की गुफा में टेका माथा

    जागरण संवाददाता, सिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim News) ने शुक्रवार को पुराने डेरे में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सत्संग का आयोजन किया था। इस दौरान राम रहीम ने लोगों से परमार्थ के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 

    ऐसे किया सत्संग की शुरुआत

    बता दें कि शुक्रवार को सत्संग शुरू करने से पहले, गुरमीत सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) ने सर्वप्रथम गुरु शाह मस्ताना के गुफा में जाकर श्रद्धा से माथा टेका। इसके बाद, सत्संग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एमएसजी तो एक ही है।

    यह भी पढ़ें- Ram Rahim: जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने फिर दी 21 दिन की फरलो

    पहले शाह मस्ताना थे, फिर शाह सतनाम और तीसरे आप सभी के सामने हैं। इसलिए, सभी लोग परमार्थ के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

    राम रहीम के 10वीं में अंग्रेजी के पेपर में मिले थए 95 अंक

    गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने सत्संग में उपस्थित बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उसने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उसे दसवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 100 में से 95 अंक प्राप्त हुए थे। इसलिए, सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें।

    इतना ही नहीं, सत्संग के दौरान कुछ अनुयायियों ने डेरे में सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया। इस पर गुरमीत सिंह (Ram Rahim) ने कहा कि यदि जनता चाहेगी, तो निश्चित रूप से सफाई अभियान चलाया जाएगा। सत्संग समाप्त होने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वापस मुख्य डेरे में लौट गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- क्या है डेरा सच्चा सौदा, कैसे करोड़ों लोग बने इसके फॉलोअर्स; राम रहीम को क्यों बनाया गया चीफ?