Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के सिरसा में SIR फॉर्म भरने गए BLO को बुरी तरह पीटा, कपड़े भी फाड़े

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    नाथूसरी चौपटा में एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ हरपाल सिंह के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। बीएलओ ने चौपटा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बा ...और पढ़ें

    सिरसा में एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ पर हमला, कपड़े फाड़े गए।

    सिरसा में एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ पर हमला, कपड़े फाड़े गए।

    HighLights

    1. बीएलओ हरपाल सिंह से नाथूसरी चौपटा में मारपीट।

    2. एसआईआर फार्म भरने के दौरान हुए हमले में कपड़े फटे।

    3. चौपटा थाना में शिकायत दर्ज, पुलिस कर रही जांच।

    संवाद सहयोगी, नाथूसरी चौपटा। नाथूसरी चौपटा में भट्टू रोड पर एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ से मारपीट करने व उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। बीएलओ को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

    बीएलओ ने इसकी शिकायत चौपटा थाना में दी है। इस संदर्भ में जेबीटी व बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि उसकी एसआईआर फार्म भरने में चौपटा में ड्यूटी लगी हुई है। भट्टू रोड पर शुक्रवार सुबह करीबन साढ़े दस बजे सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर पर गया।

    इसके बाद घर पर आवाज लगाई तो महिला बाहर आई। महिला को पहले से दिए गए एसआईआर फार्म मांगे। महिला ने घर से खाली एसआईआर फार्म लाकर दे दिए। इस पर महिला से उनके पति के मोबाइल नंबर मांगते हुए कहा कि ये फार्म भरने जरूरी हैं। नहीं तो आपका वोट कट जाएगा। इसके बाद वे घर से भट्टू रोड की तरफ आ गए।
    बिना कुछ पूछे ही मारपीट शुरू कर दी

    बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह मोठिया ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी व कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद लोगों ने आकर उसे धर्मवीर सिंह से बचाया। इसके बाद चौपटा थाना में शिकायत दी है। चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीएलओ से मारपीट की शिकायत आई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी