Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Farmers: किसानों पर मौसम की पड़ी भयंकर मार, इन दो फसलों का हो सकता है भारी नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 24 Mar 2024 03:08 PM (IST)

    हरियाणा में एक बार फिर खराब मौसम ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट आई है। IMD ने कहा है कि अगले तीन तक तेज बारिश होने ...और पढ़ें

    हल्की बूंदाबांदी के बीच रोड से गुजरते वाहन चालक । जागरण
    हल्की बूंदाबांदी के बीच रोड से गुजरते वाहन चालक । जागरण

    HighLights

    1. किसान बोले-तैयार फसल पर भारी पड़ सकता है मौसम, होगा भारी नुकसान।
    2. मौसम खराब होने के बाद तापमान में भी आई दो डिग्री तक गिरावट।
    3. तीन दिनों तक मौसम रहेगा खराब, तेज बारिश की भी आशंका।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। खराब मौसम (Haryana Weather) में जिले के किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। रविवार को तेज हवा व हल्की बूंदाबांदी के कारण सरसों की कटाई का काम प्रभावित होने के साथ ही तैयार गेहूं की फसल जमीन के साथ लगना शुरू हो गई है।

    मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ (IMD News) अनुसार जिले में तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा और मंगलवार को तेज बारिश होने की आशंका है।

    रविवार सुबह से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तेज हवा चलने के बाद 10 बजे हल्की बूंदाबांदी (Haryana Weather Today) होना शुरू हो गई। जिसके पहले के मुकाबले ठंड भी बढ़ी है। खराब हुए मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। जिले में तेजी से अब सरसों की कटाई का काम चल रहा है।

    लेकिन मौसम खराब होने से कटाई का काम प्रभावित (Haryana Farmers) हो गया है। वहीं गेहूं की फसल भी अब पूरी तरह से तैयार है। लेकिन हवा चलने से कई क्षेत्रों में गेहूं भी जमीन के साथ लग गई है। जिसके कारण किसानों को इसका आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। गेहूं जमीन के साथ लगने के कारण दाना बारिक होने व उपज कम होने से किसानों को यह परेशानी उठानी पड़ेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इस पूर्व प्रधानमंत्री को हरियाणा के साथ गुजरात ने भी बिठाया था सिर माथे पर, जानें क्यों

    तीन दिनों तक मौसम रहेगा खराब, हो सकती है तेज बारिश

    मौसम विशेषज्ञ अनुसार तीन दिनों तक लगातार मौसम में बदलाव जारी रहेगा। मंगलवार को जिले में तेज बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है । रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम खराब होने के कारण दो डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    किसान बोले-तैयार फसल पर भारी पड़ सकता है मौसम, होगा भारी नुकसान

    वहीं डिंग क्षेत्र के किसान कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, नरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में सरसों और गेहूं की बिजाई होती है। सरसों की कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। लेकिन मौसम खराब होने के कारण कटाई का काम प्रभावित हो गया है।

    जबकि गेहूं की फसल भी अब पकने को तैयार है। कई किसानों की ओर से तीन से चार दिन पहले ही गेहूं की अंतिम सिंचाई की गई थी। अब खराब मौसम के कारण गेहूं भी जमीन पर बिछने लगी है। हवा अधिक तेज चली तो सभी क्षेत्रों में इसका उत्पादन पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सुबह से हुई शाम-नहीं लगा फोन, जब संसद में हरियाणा की इस पहली महिला सांसद ने उठाया था मामला