हरियाणा के डबवाली में शराब न मिलने पर भड़के युवकों ने ठेके पर की फायरिंग, पुलिस को आता देख हुए फरार
डबवाली के शेरगढ़ गांव में शराब न मिलने पर तीन युवकों ने ठेके के कारिंदे पर गोलियां चला दीं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए, हालांकि एक आरोपी को ...और पढ़ें

डबवाली में शराब न मिलने पर तीन युवकों ने चलाई ठेके पर गोलियां। एआई जेनरेटेड तस्वीर।
HighLights
शराब न मिलने पर युवकों ने ठेके पर की फायरिंग।
कारिंदे ने शिकायत में तीन से चार फायर की बात कही।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी।
संवाद सहयोगी, डबवाली। गांव शेरगढ़ स्थित शराब ठेका पर देर रात्रि शराब न मिलने से गुस्साए तीन लोगों ने कारिंदे पर गोली दाग दी। तीन से चार फायर किए जाने की शिकायत कारिंदे ने की है। आरोपित गांव शेरगढ़ के बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है।
गांव जंडवाला बिश्नोइयां निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह चार-पांच माह से यूनिक एसोसिएट वाइन शेरगढ़ ठेका पर तैनात है। एक अगस्त को रात्रि करीब 10.30 बजे बाइक पर सवार होकर तीन युवक रजत, मनोज डुडी तथा हर्ष ठेका पर आए।
शराब लेकर चले गए। 10.40 बजे वापस आए और शराब लेकर चले गए। तीनों पहले भी शराब लेने ठेके पर आते हैं, इसलिए वह उनको जानता है। इसके बाद उसने ठेके का गेट बंद कर लिया और भीतर सो गया। देर रात्रि 12.15 बजे तीनों वापस आए। गेट खटखटाकर शराब मांगने लगे। उसने शराब देने से मना कर दिया तो दरवाजे पर राड मारने लगे। आरोपितों ने कहा कि शराब अभी चाहिए।
पीड़ित के अनुसार उसने गांव जंडवाला बिश्नोइयां निवासी कैलाश को काल करके जानकारी दी तो वह रतनपुरा निवासी कृष्ण के साथ मौका पर पहुंच गया। आरोपित उनके साथ भी झगड़ा करने लगे। उसने गेट खोला तो वे बोले कि किसी को भी बुला लो हमारे पास असला है।
खबरें और भी
इतने में मनोज ने पिस्टल निकाल लिया और कि आज तुझे शराब न देने का मजा चखाते हैं। उसने मेरी ओर पिस्टल से गोली चला दी। उसके बाद रजत तथा हर्ष ने कहा कि इसके साथियों को गोली मार दो। एकाएक तीन से चार फायर किए।
उसने शराब ठेके का गेट बंद कर दिया। गोली गेट पर लगी, जिससे उनका बचाव हुआ। सूचना पाकर मौका पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।
शेरगढ़ गांव में शराब ठेके पर हुए घटनाक्रम के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। -इंस्पेक्टर अवतार सिंह, प्रभारी, शहर थाना डबवाली