सिरसा में CM सैनी का एक्शन, ASI और एसडीओ निलंबित; जेई चार्जशीट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान रानियां थाने के एएसआई राजेश को नाबालिग से समझौते पर हस्ताक्षर करवाने के आरोप में निलं ...और पढ़ें

HighLights
सीएम सैनी ने सिरसा में ग्रीवेंस मीटिंग की अध्यक्षता की।
रानियां थाने के एएसआई राजेश को नाबालिग मामले में सस्पेंड किया।
बिजली निगम के एसडीओ निलंबित, जेई चार्जशीट, जांच के आदेश।
जागरण संवाददाता सिरसा। सीएम नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा में ग्रीवेंस की मीटिंग में शिकायतें सुनी। इस मीटिंग में सीएम ने रानियां थाने के एएसआई राजेश को नाबालिग बच्चे से समझौते पर लाइन करवाने पर सस्पेंड कर दिया।
ये शिकायत नाबालिग की मां कैलाश कौर ने की थी। मामला लड़ाई झगड़े का था। जबकि बिजली निगम की टयूबवेल कनेक्शन काटने के मामले में बिना कागजात देखे कनेक्शन जारी करने पर एसडीओ को सस्पेंड करने और जेई को चार्जशीट करने के आदेश दिए। साथ ही इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।
सीएम ने झूठीखेडा गांव की फर्जी रजिस्ट्री मामले की विजिलेंस से जांच करवाने के आदेश दिए।। सीएम ने विजय कुमार की शिकायत पर सेक्टर 21 के प्लॉट आवंटन के मामले की जांच के निर्देश दिए, क्योंकि किश्ते भरने के बाद भी उपभोक्ता को प्लॉट नहीं दिया गया