हिसार घग्गर ड्रेन के साइफनों पर लगेंगे गेट, विभाग ने ठेकेदार को दिए निर्देश
सिंचाई विभाग हिसार घग्गर ड्रेन के साइफन पर गेट लगाएगा। इससे घग्गर नदी में पानी बढ़ने पर गेट बंद कर ड्रेन में पानी रोका जा सकेगा। विभाग अस्थाई मोटरें औ ...और पढ़ें
-1776075593343_m.webp)
घग्गर नदी में अधिक पानी आने के बाद ड्रेन में वापस नहीं जा पाएगा पानी।
HighLights
हिसार घग्गर ड्रेन साइफन पर अब गेट लगाए जाएंगे
पानी बढ़ने पर गेट बंद कर ड्रेन में रोका जाएगा
अस्थाई मोटरें व पंप लगाकर पानी की निकासी होगी
जागरण संवाददाता, सिरसा। हिसार घग्गर ड्रेन के साइफन पर सिंचाई विभाग की तरफ से अब गेट लगवाए जाएंगे। जिसके बाद घग्गर नदी में पानी बढ़ने के बाद गेट बंद कर पानी को रोका जाएगा और ड्रेन से निकासी करवाने के लिए विभाग यहां अस्थाई मोटरें व पंप लगवाएगा।
जिससे पानी उठाकर नदी में डाला जा सकेगा। हालांकि इस वर्ष विभाग यहां पर अतिरिक्त मोटरें लगवाएगा। ताकि अधिक से अधिक पानी की निकासी करवाई जा सके।
हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन में हर वर्ष भिवानी, हांसी, हिसार, फतेहाबाद से बारिश का पानी सिरसा तक पहुंचता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण सिरसा के करीब 15 से 17 गांवों में ड्रेन के टूटने का खतरा बनता है।
हालांकि, कई बार सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में ड्रेन टूटने से फसल को नुकसान भी पहुंच चुका है। सिंचाई विभाग ने ड्रेन के पानी की निकासी के लिए दो वर्ष पहले साइफन बनाकर उसे घग्गर नदी से जोड़ा है। लेकिन अभी तक गेट नहीं लगाए जा सके।
विभाग ने अब गेट लगाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए है। ताकि नदी में अतिरिक्त पानी आने के बाद ड्रेन के गेट को बंद किया जा सके और ड्रेन में पानी न जा पाएगा। वहीं पानी की निकासी करवाने के लिए विभाग साइफन पर मोटरें व पंप लगाएगा। जिससे अधिक से अधिक पानी नदी में जा सके और ड्रेन ओवरफ्लो की समस्या न बन पाए।
खबरें और भी
अधिकारी करेंगे साइफन का निरीक्षण, जांची जाएगी क्षमता
हिसार घग्गर ड्रेन के साइफन के गेट बंद होने के बाद पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग अतिरिक्त व्यवस्था करेगा। विभाग अधिकारी प्वाइंट का निरीक्षण भी करेंगे। ताकि समय से पहले पंप व मोटरें लगाकर तैयारी की जा सके।
बता दें कि दो माह पहले ओटू हेड पर किसानों ने धरना लगाकर हिसार घग्गर ड्रेन से एक हजार क्यूसेक पानी की निकासी के लिए व्यवस्था किए जाने की मांग रखी थी। विभाग अधिकारियों ने अधिक से अधिक पानी की निकासी करवाने को लेकर आश्वासन दिया था। हालांकि ड्रेन की क्षमता बढ़ाने व निकासी की स्थाई व्यवस्था करने के लिए विभाग मुख्यालय की तरफ से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
हिसार घग्गर ड्रेन के साइफन पर गेट लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए है। पानी निकासी के लिए ड्रेन के प्वाइंट का निरीक्षण किया जाएगा। अस्थाई पंप और मोटरें लगाकर पानी निकासी के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। -रघुवीर शर्मा, एसडीओ, सिंचाई विभाग सिरसा ।