Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में फर्जी फर्मों पर आयकर विभाग का शिकंजा, चार कारोबारियों पर रेड; खंगाले कई रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 07 May 2026 08:53 PM (GMT+05:30)

    सिरसा में आयकर विभाग ने फर्जी फर्मों और जीएसटी चोरी के मामलों में चार प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग की टीमों ने सुबह से शाम तक द ...और पढ़ें

    सिरसा में फर्जी फर्मों पर आयकर विभाग का शिकंजा। फोटो जागरण

    सिरसा में फर्जी फर्मों पर आयकर विभाग का शिकंजा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सिरसा में चार प्रमुख कारोबारियों पर आयकर छापा।

    2. फर्जी फर्मों और जीएसटी चोरी की गहन जांच।

    3. दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल जारी।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। फर्जी फर्मों और जीएसटी को लेकर शहर में वीरवार को आयकर विभाग ने चार प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर जांच की। विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं और करीब चार से पांच घंटे तक दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजातों की गहन पड़ताल करती रहीं।

    हालांकि, देर शाम तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। नेजाडेला में आयकर विभाग ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की है। तीनों युवक दिल्ली में काम करते हैं।

    जानकारी के अनुसार, भादरा बाजार स्थित चीनी कारोबारी सुभाष गोयल शेरपुरा के निवास पर विभागीय टीम ने जांच की। वहीं नोहरिया बाजार स्थित मस्जिद वाली गली में कारोबारी ललित के घर पर भी छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में विभाग को कुछ अहम दस्तावेज मिलने की सूचना थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

    संबंधित कारोबारियों का पहले दिल्ली में भी व्यापार

    इसके अलावा कल्याण नगर गली नंबर-पांच स्थित सुशील साहुवाला के आवास पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जांच की। बताया जा रहा है कि संबंधित कारोबारियों का पहले दिल्ली में भी व्यापार रहा है और वहां जीएसटी अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच जारी है।

    खबरें और भी

    उसी कड़ी में सिरसा में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं एचएसवीपी सेक्टर में तांबा व्यापारी अनिल अग्रवाल के भी रेड की। उनकी दिल्ली में फैक्ट्री है।

    सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारी इलेक्ट्रानिक डाटा, बैंकिंग लेनदेन और व्यापारिक दस्तावेजों की जांच में जुटे रहे। उक्त टीमें दिल्ली नंबर की गाड़ियों में पहुंची तथा कार्रवाई के दौरान टीमों के साथ हथियारबंद सीआइएसएफ के जवान भी तैनात रहे। जिन आवासों एवं संस्थान पर टीम की कार्रवाई जारी रही वहां किसी अन्य व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह बंद रही।

    बता दें कि इससे पूर्व भी भादरा बाजार में ही शेरपुरा ज्वेलर्स पर भी टीम द्वारा इसी प्रकार जांच की गई थी परंतु इस संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी।