सिरसा के आर्य समाज रोड पर खूनी वारदात, लेमिनेशन दुकानदार पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला
सिरसा में आर्य समाज रोड पर एक लेमिनेशन दुकानदार रमेश सिंह पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। ...और पढ़ें
-1785220403350_m.webp)
सिरसा के आर्य समाज रोड पर खूनी वारदात (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के आर्य समाज रोड स्थित डॉ. इन्द्रजीत वाली गली में सोमवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने लेमीनेशन दुकानदार पर हमला कर दिया। गर्दन पर वार किए जाने के चलते युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि घायल युवक अभी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। हमले का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार सोमवार देर रात को आठ से 10 बदमाश तेजधार हथियारों से लैस होकर डा. इंद्रजीत वाली गली में पहुंचे। यहां पर काम कर रहे दुकानदार रमेश सिंह निवासी रानियां चुंगी पर हमला कर दिया। युवक की गर्दन पर गहरी चोट लगी है।
जिससे उसका काफी खून भी बह गया। गर्दन पर वार किए जाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए और घायल को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल हो रेफर कर दिया। घायल के स्वजन उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां अभी रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उसके स्वजनों ने बताया कि रमेश ने करीब दो वर्ष पहले आर्य समाज रोड पर डॉ. इन्द्रजीत वाली गली में गाड़ी और बाइक लेमिनेशन की दुकान शुरू की थी।
खबरें और भी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर रमेश को मृत समझकर हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि फुटेज में कुछ आरोपी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे। आरोपितों को काबू करने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी है।