Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    सिरसा की जेजे कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर से लैपटॉप चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसते और बाहर निकलते हुए कैद हुआ है, जिसक ...और पढ़ें

    सिरसा में दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध चोर।

    सिरसा में दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध चोर।

    HighLights

    1. जेजे कॉलोनी में दिनदहाड़े घर से लैपटॉप चोरी की वारदात हुई

    2. सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात संदिग्ध चोर कैद हुआ है

    3. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर की जेजे कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर अज्ञात व्यक्ति लैपटाप चोरी कर ले गया। जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    सी ब्लॉक निवासी सोमांश ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ दोपहर करीब दो बजे से शाम पांच बजे तक एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर में रखा उसका लैपटाप चोरी था।

    पूरे घर में तलाश करने के बावजूद लैपटाप नहीं मिला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब पौने चार बजे उनके घर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करता और करीब 3:51 बजे घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया।

    शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त घटना की वीडियो फुटेज उसके पास सुरक्षित है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर चोरी लैपटाप बरामद कराने की मांग की है।