Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sirsa Crime: पांचवी पास लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मुंह दबोच कर झाड़ियों में दी धमकी

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 09:58 PM (IST)

    सिरसा के रानियां कस्बे में एक पड़ोसी पर हवस का जुनून ऐसा सवार हुआ कि उसने अपनी पड़ोसी के साथ ही दुष्कर्म कर दिया। झाड़ियों में ले जाकर युवक ने मुंह दब ...और पढ़ें

    पांचवी पास लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।
    पांचवी पास लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। जिले के रानियां कस्बे में पड़ोसी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। स्वजन पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद महिला पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए।

    जान से मारने की दी धमकी

    पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा पांचवीं पास है। उसका पिता मजदूरी करता है। करीब 28 दिन पहले वह शाम सात बजे गली के बाहर टहलने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बग्गा सिंह ने हाथ से उसका मुंह दबोच लिया और उठाकर झाड़ियों में ले गया। यहां पर बग्गा सिंह ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: फतेहाबाद में किसानों ने बदला जीवन, अंजीर उगाकर बना रहे जूस; लाखों में कर रहे कमाई

    पीड़िता का कहना है कि धमकी के डर से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया और पीड़ा सहन करती रही। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

    ये भी पढ़ें: Jind Crime: 23 दिन पहले मिला था युवक का शव, आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार