13 साल बाद जेल से पैरोल पर बाहर आया कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में गुर्गों समेत काबू, अवैध हथियार और लाखों की नकदी बरामद
सिरसा पुलिस ने कुख्यात बच्चा गैंग के गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन अवैध पिस्टल, 81 जिंदा ...और पढ़ें

13 साल बाद जेल से पैरोल पर बाहर आया पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में गुर्गों समेत काबू।
HighLights
कुख्यात गैंगस्टर गोरू बच्चा और दो साथी गिरफ्तार
तीन अवैध पिस्टल, 81 जिंदा कारतूस बरामद
6 लाख रुपये की ब्लैक मनी भी जब्त
जागरण संवाददाता, सिरसा। पंजाब के कुख्यात बच्चा गैंग के गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा, सिरसा निवासी विकास धेरू और हिसार के मंगाली गांव के अंकुश को सोमवार शाम को काबू किया है। गौरव पंजाब के लुधियाना की छोटी बामनिया का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, 81 जिंदा कारतूस और 6 लाख रुपये की ब्लैक मनी बरामद की है। ये पिस्टल .30 और .45 बोर के है।
आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उनका पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। डीएसपी सुखबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि मामला जैसे ही एसपी दीपक सहारन के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीआईए सिरसा की टीम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डबवाली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी वारदात की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 81 जिंदा कारतूस तथा 6 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी नकदी और हथियारों के संबंध में लाइसेंस व परमिट पेश करने को कहा गया तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया।
खबरें और भी
13 सालों से जेल में बंद था
डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा पंजाब की बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, धमकी समेत करीब 40 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह पिछले 13 सालों से पंजाब की जेल में बंद है और फिलहाल पैरोल पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वह अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था । पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत से पांच दिन का रिमांड लिया है।