Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार; लाखों रुपये बरामद

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:54 PM (IST)

    सिरसा के थेहड़ मोहल्ला स्थित पीर बस्ती में एक किराये के मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किय ...और पढ़ें

    पीर बस्ती में किराये के मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, पांच गिरफ्तार

    पीर बस्ती में किराये के मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, पांच गिरफ्तार

    HighLights

    1. सिरसा के पीर बस्ती में जुए के अड्डे पर छापा।

    2. पुलिस ने पांच जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया।

    3. 5 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद हुई।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के थेहड़ मोहल्ला स्थित पीर बस्ती में एक किराये के मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की टीम ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को 5,01,790 रुपये की जुआ राशि व ताश के पत्ते बरामद हुए है।

    आरोपितों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार अपराध शाखा ऐलनाबाद के एसआई मोहनलाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।

    इसी दौरान वाल्मीकि चौक के निकट एक मुखबिर ने सूचना दी कि थेहड़ मोहल्ला स्थित पीर बस्ती में श्याम लाल शर्मा अपने किराये के मकान में कुछ लोगों के साथ ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहा है।

    सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने पहले तलाशी की अनुमति प्राप्त की और उसके बाद टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो पांच व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुए की बाजी लगाते मिले।

    पुलिस को देखते ही सभी ने अपने हाथों में मौजूद ताश के पत्ते और नकदी एक जगह फेंक दी, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपितों की पहचान हिसार निवासी विकास, रानियां निवासी हैप्पी, हनुमानगढ़ के नोहर निवासी फिरोज खान, पीर बस्ती निवासी श्याम लाल शर्मा तथा एमसी कालोनी निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मौके से 5,01,790 रुपये की नकदी और 156 ताश के पत्ते बरामद हुए।

    खबरें और भी