Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन की मांग, श्री ब्राह्मण सभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को सौंपा मांग पत्र

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:57 PM (IST)

    श्री ब्राह्मण सभा सिरसा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने और शिवगंगा एक्सप्रेस के विस्तार की मांग ...और पढ़ें

    सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन की मांग (फाइल फोटो)

    सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन की मांग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सिरसा से दिल्ली नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग

    2. शिवगंगा एक्सप्रेस का सिरसा तक विस्तार करने की अपील

    3. व्यापारियों और आमजन के लिए सुविधा बढ़ाने का उद्देश्य

    जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा से दिल्ली के लिए नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने और वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस का विस्तार सिरसा तक करवाने की मांग को लेकर श्री ब्राह्मण सभा सिरसा के प्रधान अर्जुन शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को मांग पत्र सौंपा।

    पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि सिरसा के रणनीतिक, एयरफोर्स हेड क्वार्टर, धार्मिक व व्यापारिक महत्व को देखते हुए सिरसा से हिसार-हांसी-महम होते हुए नई दिल्ली तक एक ऐसी इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए जो सुबह 4:30 बजे प्रस्थान कर 9 बजे दिल्ली पहुंचाए और शाम 5 बजे वापस चलकर रात 10 बजे सिरसा लौटे, ताकि क्षेत्र के व्यापारी व आमजन 8 घंटे के अंतराल में अपना काम निपटाकर उसी दिन घर लौट सकें।

    सभा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस मांग को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाने की अपील की है। इस मौके पर रामानंद शास्त्री, यशपाल भारद्वाज, संजय शर्मा, सुरेंद्र पारीक, ललित जोशी, हरीश शर्मा, देवता राम, जय प्रकाश शर्मा , सतीश कुमार निर्मल इत्यादि मौजूद थे।