Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों का वेरिफिकेशन शुरू, पिछले वर्ष नहीं मिला था 54 हजार एकड़

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:05 PM (IST)

    सिरसा में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। इस साल 1.82 लाख एकड़ का पंजीकरण हुआ है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिरसा में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों का सत्यापन शुरू।

    2. इस साल 1.82 लाख एकड़ धान की सीधी बिजाई पंजीकृत।

    3. पिछले साल 54 हजार एकड़ के दावे फर्जी पाए गए।

    जागरण संवाददाता सिरसा। कृषि विभाग ने धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों का सत्यापन का काम शुरू कर दिया। अबकी बार जिले में किसानों ने एक लाख 82 हजार एकड़ धान का पंजीकरण करवाया है। जो कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा है। कृषि कल्याण विभाग ने सिरसा का लक्ष्य इस साल 1 लाख 62 हजार का लक्ष्य तय किया था।
    जिले में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।

    हर साल सीधी बिजाई का सरकार द्वारा जो लक्ष्य तय किया जा रहा है, उससे ज्यादा ही किसान सीधी बिजाई कर रहे हैं। हालांकि एक सत्य यह भी सीधी बिजाई का दावा करने वाले किसानों का सत्यापन के समय दावे फर्जी भी पाए जाते हैं।

    पिछले साल 54 हजार एकड़ का फर्जी था दावा

    कृषि कल्याण विभाग के पोर्टल पर पिछले वर्ष एक लाख 1 लाख 50 हजार किसानों ने पंजीकरण करवाया था। इसकी जांच जब कृषि विभाग ने की तो 96 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई पाई गई। जिसके बाद पोर्टल से किसानों के दावे को हटा दिया गया था। अब भी कृषि विभाग ने किसानों के आवेदनों की सत्यता की जांच के लिए वेरीफिकेशन का काम शुरू कर दिया है।

    2023 का डीएसआर बकाया

    जिले के कुछ किसानों का वर्ष 2023 का डीएसआर का पैसा बकाया है। इसको लेकर कृषि विभाग ने मुख्यालय से पत्राचार किया है। जिसके तहत एक बार फिर से किसानों की पैसा आने की उम्मीद बंधी है।

    खबरें और भी

    धान की सीधी बिजाई का दावा करने वाले किसानों का सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। अबकी बार एक लाख 82 हजार एकड़ का पंजीकरण हुआ है। किसान बिजाई से पहले ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड करता है। -सुखदेव सिंह, डीडीए सिरसा।।