Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के सिरसा में सिंचाई पानी की कमी से भड़के किसान, नहरी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 03:35 PM (IST)

    सिरसा के तिलोकेवाला गांव में किसानों ने तख्तमल माइनर के टेल तक सिंचाई पानी न पहुंचने पर नहरी विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया। ...और पढ़ें

    सिरसा में सिंचाई पानी की कमी से भड़के किसान (जागरण फोटो)

    सिरसा में सिंचाई पानी की कमी से भड़के किसान (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. तिलोकेवाला के किसानों ने सिंचाई पानी की कमी पर रोष जताया।

    2. तख्तमल माइनर के टेल तक पानी न पहुंचने से 600 एकड़ प्रभावित।

    3. नहरी विभाग पर लापरवाही का आरोप, शीघ्र समाधान की मांग।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। गांव तिलोकेवाला में तख्तमल माइनर से निकलने वाले मोघे का सिंचाई पानी टेल तक नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने शनिवार को एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्यक्त किया। किसानों ने नहरी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस गंभीर समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।

    गांव के सरपंच प्रतिनिधि मोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह, अवतार सिंह, भूपिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, जगनंदन सिंह व गुरविंद्र सिंह नंबरदार ने बताया कि तख्तमल माइनर की बुर्जी नंबर एक से छह तक का नहरी लेवल सही नहीं है। इसके चलते टेल पर मौजूद खेतों तक पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि रास्ते के अन्य हिस्सों में जल आपूर्ति सामान्य है।

    धान की रोपाई प्रभावित, 600 एकड़ भूमि पर संकट

    किसानों के अनुसार, टेल तक पानी न पहुंचने से करीब 600 एकड़ कृषि भूमि सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। खाल में जहां कम से कम दो फीट पानी का बहाव होना चाहिए, वहां वर्तमान में मात्र डेढ़ फीट पानी ही चल रहा है। इस समय धान की रोपाई का काम पूरे जोरों पर है, लेकिन पानी की कमी से खेती पिछड़ रही है। वहीं दूसरी ओर, बरसात के दिनों में इसी टेल पर अचानक पानी का अत्यधिक भराव हो जाता है, जिससे खाल टूटने और फसलों के जलमग्न होने का खतरा बना रहता है

    अधिकारियों व बेलदार पर लापरवाही का आरोप

    किसान अवतार सिंह व सुखप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण उन्हें जरूरत के समय पानी नहीं मिलता, जबकि बिना जरूरत के पानी छोड़ दिया जाता है। माइनर पर तैनात बेलदार भी कभी-कभार ही आता है, जिससे इसकी सही तरीके से सफाई नहीं हो पाती।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर दर्शन सिंह, अमृतपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, बलजीत सिंह व अंग्रेज सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

    कालूआना माइनर में पानी का बहाव कम

    पीछे कालूआना माइनर में पानी का बहाव कम होने के कारण टेल तक पानी पहुंचने में समस्या आ रही है। विभाग द्वारा करीब एक माह पूर्व ही खाल के अंदर की सफाई करवाई गई थी। बरसाती मौसम समाप्त होने के तुरंत बाद खाल के बाहर की सफाई का कार्य भी पूरा करवा दिया जाएगा।
    - रोहित कुमार, जेई, नहरी विभाग