सिरसा में दर्दनाक हादसा, ऑटो से गिरे व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत
सिरसा में एक दुखद घटना में, 55 वर्षीय हेतराम अपने दामाद के ऑटो से सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ...और पढ़ें
-1770747256275_m.webp)
ऑटो से गिरे व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत। फाइल फोटो
HighLights
चलते ऑटो से गिरे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला।
सिरसा में 55 वर्षीय हेतराम की मौके पर ही मौत।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, सिरसा। चलते आटो से रोड पर गिरे व्यक्ति को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्वजन की शिकायत कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव सौंप दिया।
जानकारी अनुसार पंजुआना निवासी 55 वर्षीय हेतराम अपने दामाद के आटो में दो बेटियों के साथ सुबह पांच बजे बठिंडा से अपने बेटे सूरज और बहू का सामान लेने के लिए जा रहे थे। आटो दामाद राजू चला रहा था। जबकि पीछे दोनों बेटियां बैठी थी।
आटो में सबसे पीछे हेतराम बैठा था। जैसे ही आटो साहुवाला से आगे निकला तो अज्ञात कारणों के चलते वह रोड पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद स्वजन उसे आटो में डालकर घर ले गए और मामले की सूचना आसपड़ोस में दी गई।
जिसके बाद वह शव लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने मृतक के दामाद राजू के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव स्वजन को सौंप दिया। बता दें कि मृतक का बेटा और बहू बठिंडा स्थित ईंट भट्टे पर काम करता था। बेटे और बहू का सामान लाने के लिए वह आटो में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान घटना हो गई।