Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के सिरसा में झूठा केस खत्म कराने को पांच लाख की मांग, दो लाख लेते दंपती समेत तीन काबू

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:35 PM (IST)

    सिरसा में झूठा मुकदमा खत्म कराने के नाम पर ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगने वाले एक दंपती समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    सिरसा में झूठा केस खत्म कराने को पांच लाख की मांग (फाइल फोटो)

    सिरसा में झूठा केस खत्म कराने को पांच लाख की मांग (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. झूठा केस खत्म कराने के नाम पर ब्लैकमेलिंग।

    2. पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीन आरोपितों को पकड़ा।

    3. रंगे हाथ दो लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, सिरसा। झूठे मुकदमे को खत्म कराने के नाम पर ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले दंपती समेत तीन आरोपितों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता से लिए गए दो लाख रुपये भी मौके से बरामद कर लिए।

    अब आरोपितों के आपराधिक रिकार्ड के साथ-साथ इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गांव बाहिया निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई संजय कुमार के खिलाफ महिला थाना में दर्ज एक मुकदमे को रफा-दफा कराने का झांसा देकर गांव मिट्ठी सुरेरा निवासी प्रियंका, उसके पति गजानंद और उनके अन्य साथी लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित झूठे केस की आड़ में परिवार को ब्लैकमेल कर रहे थे। बाद में सौदा दो लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये ऑनलाइन देने पर तय हुआ। इसके लिए शिकायतकर्ता को सिरसा के एक पार्क में बुलाया गया। शिकायत मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को दिए गए 500-500 रुपये के नोटों की चार गड्डियों के नंबर पहले ही दर्ज कर लिए गए।

    तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपितों को दो लाख रुपये सौंपे, सादे कपड़ों में पहले से मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रियंका, उसके पति गजानंद और उनके साथी अवतार सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान प्रियंका के कब्जे से 50 हजार रुपये तथा अवतार सिंह के पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।