Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा रेलवे स्टेशन पर जल्द बनकर तैयार होगा फुट ओवरब्रिज, इलेक्ट्रिक सीढ़ियों के निर्माण में लगेगा समय

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:34 PM (IST)

    सिरसा रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जून तक पूरा होने की उम्मीद है। यह नया पुल पुराने कंडम पुल की जगह लेगा और द ...और पढ़ें

    कैप्शन: सिरसा रेलवे स्टेशन पर जल्द बनकर तैयार होगा फुट ओवरब्रिज (File Photo)

    कैप्शन: सिरसा रेलवे स्टेशन पर जल्द बनकर तैयार होगा फुट ओवरब्रिज (File Photo)

    HighLights

    1. फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जून तक पूरा होगा

    2. दिव्यांगों की आवाजाही के लिए रैंप की सुविधा मिलेगा

    3. इलेक्ट्रिक सीढ़ियों के लिए कागजी कार्रवाई जारी है

    जागरण संवाददाता सिरसा। सिरसा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से दो पर आवाजाही करने के लिए बनाए जा रहे फुट ओवरब्रिज का जल्द ही काम पूरा होगा। दोनों प्लेटफार्म पर पोल खड़े किए जाने के बाद रेलवे ने रैंप बनाने का काम शुरू कर दिया। वहीं स्टेशन पर इलेक्ट्रिक सीढ़ियों को लेकर रेलवे अभी कागजी कार्रवाई करने में जुटा है। कागजी कार्रवाई होने के बाद ही रेलवे की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    सिरसा रेलवे स्टेशन पर बने पुराने फुट ओवरब्रिज की स्थिति कंडम हाेने व चौड़ाई कम होने के चलते रेलवे ने नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण का काम शुरू किया है। जिस पर रेलवे की तरफ से साढ़े आठ करोड़ की राशि खर्च होनी है।

    रेलवे की तरफ से करीब एक वर्ष पहले इसके निर्माण का काम शुरू किया गया। रेलवे की तरफ से इसे अप्रैल माह तक पूरा किया जाना था लेकिन रेलवे लाइन का पोल बीच में होने के कारण कार्य पूरा करने में अधिक समय लग गया।

    पोल में बदलाव किए जाने के बाद अब फुट ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य दोबारा से शुरू कर दिया है। इससे पहले एजेंसी की तरफ से दोनों प्लेटफार्म पर पोल खड़े किए जाने का कार्य किया गया था। अब रैंप बनाने के लिए भी निर्माण शुरू हो चुका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जून माह तक फुट ओवरब्रिज के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो तक यात्री आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

    दिव्यांगाें की आवाजाही के लिए नहीं थी पहले कोई सुविधा

    रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए पहले फुट ओवरब्रिज बना हुआ है। लेकिन इस पर दिव्यांगों की आवाजाही के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण दिव्यांगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। नया फुट ओवरब्रिज पर सीढ़ियों के साथ ही दिव्यांगों की आवाजाही के लिए रैंप का निर्माण होगा। जिससे दिव्यांगों को काफी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    इलेक्ट्रिक सीढ़ियों को लेकर अभी चल रही कागजी कार्रवाई

    रेलवे स्टेशन पर सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक सीढ़ियों का निर्माण भी करवाया जाना है। जिसके निर्माण काे लेकर अभी तक कागजी कार्रवाई की जा रही है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही रेलवे की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिक सीढ़ियों के न होने के कारण यात्री पैदल ही पटरियों को क्रास कर एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म तक पहुंचते हैं।