सिरसा में मौसम के बदलते रंग, सुबह-शाम ठिठुरन और दोपहर में चुभती धूप; 22 डिग्री तक पहुंचा पारा
सिरसा में सुबह-शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप के साथ मौसम बदल रहा है, पारा 22 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी के बाद बारिश और बादल ...और पढ़ें

सिरसा में सुबह व शाम को ठिठुरन (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिरसा। जिले में अब सुबह व शाम को ठिठुरन की स्थिति बन रही है जबकि दोपहर को खिल रही तेज धूप के कारण तापमान 22 डिग्री तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग अनुसार जिले में अब नौ फरवरी के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलवाही के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे। जिसके बाद फिर से ठिठुरन बढ़ने के आसार है।
बुधवार को भी सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में घनी धुंध के कारण आमजन की परेशानी बढ़ी रही। शहरी क्षेत्र में सुबह सात बजे हल्की धुंध और आठ बजे के बाद धूप खिलना शुरू हो गई। तेज धूप ने आमजन को ठंड से निजात दिलवाई। लोग पार्क और दुकानों के आगे बैठकर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए।
बुधवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग अनुसार जिले में आठ फरवरी के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। घने बादल के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है। जिससे ठिठुरन फिर से बढ़ने के साथ आमजन की परेशानी भी बढ़ेगी। वहीं धुंध पड़ने पर गेहूं, सरसों, जौ, चने सहित अन्य सभी फसलों को काफी लाभ मिल रहा है।
शहरी क्षेत्र में मौसम साफ और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज धुंध के कारण वाहन चालक भी धीमी गति से आवाजाही करते हुए नजर आए। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस तय समय से बुधवार को ढाई घंटे देरी से सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 54 मिनट, किसान एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से सिरसा पहुंची। लगातार देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्री रोडवेज व प्राइवेट बसों का सहारा लेकर एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंच रहे हैं।