सिरसा में नशा तस्करी पर शिकंजा, 18 ग्राम से ज्यादा हेरोइन के साथ दबोचे दो आरोपी
रोड़ी थाना पुलिस ने मलड़ी रोड पर बाइक सवार दो युवकों को 18 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1782984856738_m.webp)
मलड़ी रोड से हेरोइन के साथ पकड़े गए दो तस्कर (फोटो: जागरण)
HighLights
रोड़ी पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों को पकड़ा।
उनके पास से 18 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपितों से ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा होगा।
संवाद सहयोगी, रोड़ी। रोड़ी थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 18 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध रोड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान पाल सिंह उर्फ पाला व गगनदीप सिंह उर्फ गोगंद निवासी रोड़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान मलड़ी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक आता दिखाई दिया।
बाइक सवार युवकों ने पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से 18 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।