सिरसा में सनसनीखेज वारदात, युवक को गैरेज में बंधक बनाकर पीटा; 50 हजार छीने
सिरसा के प्रीत नगर निवासी राजबीर को गैरेज में बंधक बनाकर सात लोगों ने मारपीट की और 50 हजार रुपये छीन लिए। ...और पढ़ें
-1785141557407_m.webp)
युवक को गैरेज में बंधक बनाकर पीटा (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
युवक को गैरेज में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।
आरोपियों ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की नकदी छीनी।
पत्नी से फिरौती मंगवाने का दबाव बनाया, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, सिरसा। शहर के प्रीत नगर निवासी एक युवक ने सात लोगों पर गैरेज में बंधक बनाकर मारपीट करने, 50 हजार रुपए छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रीत नगर निवासी 32 वर्षीय राजबीर ने पुलिस को बताया कि वह अग्रवाल कालोनी में आनलाइन कार्य करता है। उसके अनुसार 23 जुलाई को रिसालिया खेड़ा निवासी अंकित अपनी माता रामकला के साथ एक व्यक्ति की जमानत के सिलसिले में उसके पास आया था। बाद में अंकित के पिता इंद्र ने फोन कर जमानत कराने की बात कही और शराब पीने के लिए 800 रुपये की मांग की।
राजबीर का आरोप है कि 24 जुलाई को उसे फोन कर सलारपुर स्थित एक गैरेज में बुलाया गया। वहां पहुंचते ही इंद्र उसे गैरेज के अंदर ले गया, जहां उसकी कार की चाबी और मोबाइल फोन छीन लिया गया। आरोप है कि आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और 50 हजार रुपए भी छीन लिए।
पीड़ित के अनुसार इन्द्र ने हाथ में बड़ा पाना लेकर उसे धमकाया और घर से 50 हजार रुपए और मंगवाने का दबाव बनाया। आरोप है कि इन्द्र ने अपने मोबाइल से उसकी पत्नी को फोन मिलाकर रुपये मंगवाने के लिए कहा। विरोध करने पर उसके सिर पर पाना मारते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।