सोनीपत में अब आवारा कुत्तों को तय जगह पर ही खिलाना होगा खाना, उल्लंघन पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना
गोहाना नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए बरोदा रोड पर एक अधिकृत फीडिंग प्वाइंट निर्धारित किया है। निर्धारित स्थान के अलावा कहीं और कुत् ...और पढ़ें

HighLights
गोहाना में आवारा कुत्तों के लिए तय हुआ फीडिंग प्वाइंट।
निर्धारित जगह के अलावा खिलाने पर लगेगा 500 जुर्माना।
खूंखार कुत्तों के लिए अलग शेल्टर होम बनाने की तैयारी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। गोहाना शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने दो अहम फैसले लिए हैं। परिषद ने बरोदा रोड स्थित डॉ. मंगल सेन पार्क के पास आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अधिकृत फीडिंग प्वाइंट निर्धारित कर दिया है।
बरोदा रोड पर फीडिंग प्वाइंट बनाया गया
अब पशु प्रेमियों को इसी स्थान पर घुमंतू कुत्तों को खाना डालना होगा। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि तय स्थान के अलावा कहीं और कुत्तों को खाना खिलाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में लोगों पर हमला करने वाले खूंखार और आक्रामक कुत्तों के लिए अलग से शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसके लिए जींद रोड पर रेलवे लाइन के पास भूमि चिन्हित कर दी गई है।
नगर परिषद ने शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई थी। इसके बावजूद शहर में आवारा कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई ह। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 10-12 लोग कुत्तों और बंदरों के हमले से घायल होकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा खूंखार कुत्तों को खाना खिलाने व पकड़ने के संबंध में दिशानिर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अधिकृत फीडिंग प्वाइंट निर्धारित किया। अब जो लोग दूसरी जगह पर खाना खिलाते मिले तो उन पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाएगी।
खबरें और भी
- शहर में पहली बार आवारा कुत्तों के लिए अधिकृत फीडिंग प्वाइंट तय किया गया
- 500 रुपये जुर्माना लगेगा दूसरी जगह खाना खिलाते पकड़े जाने पर
- खूंखार कुत्तों के लिए अलग शेल्टर होम बनाने की तैयारी
आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट तय किया गया है। शहर के लोगों से अपील है कि निर्धारित जगह पर ही कुत्तों को खाना डाला जाए। अगर कोई निर्धारित जगह से दूसरी जगह कुत्तों को खाना खिलाता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सुंदर शर्मा, सचिव, नगर परिषद