Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब शिकायत होगी ऑनलाइन, जवाबदेही भी तय; सोनीपत में बदलेगी गलियों-सड़कों की तस्वीर

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:03 AM (IST)

    गोहाना नगर परिषद 'म्हारी सड़क' ऐप के माध्यम से सड़कों और गलियों की शिकायतों का ऑनलाइन निपटान करेगी, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 'म्हारी सड़क' ऐप से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होंगी।

    2. गोहाना की 220 किमी सड़कों की डिजिटल मैपिंग हुई।

    3. शिकायतों का समयबद्ध समाधान और जवाबदेही तय।

    परमजीत सिंह, (गोहाना) सोनीपत। शहर में टूटी सड़कों और उखड़ी गलियों या गड्ढों की शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर परिषद द्वारा म्हारी सड़क एप के माध्यम से जल्द शहर की सड़कों और गलियों की शिकायतों के निपटान की व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

    रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद शहर के लोग जिस स्थान पर सड़क या गली खराब मिले, वहीं खड़े होकर उसकी जीपीएसल लोकेशन के साथ फोटो लेकर एप पर अपलोड कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और अधिकारी के पास ऑनलाइन पहुंचेगी। अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर उसका समाधान भी कराना होगा।

    नप की सीमा में 220 किमी में बनी हैं सड़कें और गलियां

    म्हारी सड़क पर पहले गलियों और सड़कों का अधूरा रिकॉर्ड अपलोड था। शहर में लगभग 142 किलोमीटर लंबी सड़कों का रिकॉर्ड दर्ज था। इससे कई जगह टूटी सड़कों व गलियों की लाइन लाइन शिकायतें नहीं हो पाती थीं। शहरी स्थानीय निकाय के आदेश पर नगर परिषद ने अपनी सीमा में सभी सड़कों और गलियों की डिजिटल मैपिंग कराई है।

    यह रिकॉर्ड उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है, जिसे एप पर अपलोड किया जाएगा। डेटा अपडेट होने के बाद पुरानी के साथ नई बनी सड़कों या गलियों का रिकॉर्ड भी एप पर उपलब्ध होगा। नए रिकॉर्ड में शहर में गलियों व सड़कों की कुल लंबाई लगभग 220 किलोमीटर है। इसमें लगभग 190 लंबाई में गलियां व सड़के नगर परिषद की है और 30 लंबी सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन आती हैं।

    खबरें और भी

    एप पर यह सुविधा रहेगी कि शिकायत जिस विभाग की सड़क या गली से संबंधित होगी, वह उसी विभाग के पास पहुंचेगी। इस व्यवस्था से शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को यह भी पता रहेगा कि उनकी शिकायत किस स्तर पर लंबित है। इस व्यवस्था में शहर की निगरानी में शहर के लोग भागीदार बन सकेंगे, जिससे सड़कों और गलियों को बेहतर रखने में मदद मिलेगी।

    चार जोन में बांटा शहर, शिकायत संबंधित अधिकारी के पास जाएगी

    नगर परिषद ने शहर को चार जोन में विभाजित किया है और प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक-एक जूनियर इंजीनियर की जिम्मेदारी तय की गई है। एप पर शिकायत दर्ज होते ही वह संबंधित क्षेत्र के जेई की आइडी पर पहुंच जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायत का समाधान करना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। अगर किसी शिकायत का तुरंत समाधान नहीं हो सकता है तो उसके पीछे का कारण भी ऑनलाइन बताना होगा।

    • रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद शिकायत के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा
    • मौके से फोटो अपलोड कर कुछ मिनटों में शिकायत दर्ज होगी
    • शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी
    • ऑनलाइन ट्रैकिंग और तय समय में समाधान की व्यवस्था से जवाबदेही बढ़ेगी

    नए सिरे से शहर की गलियों व सड़कों की डिजिटल मैपिंग कराई गई है। रिकॉर्ड उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। जल्द यह एप पर अपलोड किया जाएगा, जिसके बाद लोग शिकायत कर सकेंगे।


    -

    सुंदर शर्मा, सचिव, नगर परिषद गोहाना