सोनीपत में दिखा मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का ठेठ अंदाज, खेत पहुंचकर पत्नी संग की गेहूं की कटाई
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ सोनीपत के बिधल गांव में गेहूं कटाई में शामिल हुए। उन्होंने किसानों से बातचीत की और ख ...और पढ़ें
-1775977811376_m.webp)
मंडासा मार खेत में सहकारिता मंत्री का ठेठ अंदाज नजर। फोटो- जागरण
HighLights
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्नी संग की गेहूं कटाई।
किसानों से बातचीत कर फसल नुकसान का जायजा लिया।
सरकार एमएसपी पर गेहूं खरीद सुनिश्चित करेगी: मंत्री।
जागरण संवाददाता, गोहाना। प्रदेश में गेहूं कटाई अपने चरम पर हो और सहकारिता मंत्री का ठेठ अंदाज नजर न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। पिछले दिनों आंधी, बारिश से आशंकित किसान भाईयों के बीच खेत में पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के अंदर की किसानी जाग गई।
मंडासा मारते हुए डॉ. अरविंद शर्मा खेत में पहुंचे और अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ लामणी करी। दोनों ने मिलकर पूली भी बांधी और खेत मालिक के परिजनों व खेत में दिहाडी पर काम कर रही महिलाओं से संवाद भी किया।

दरअसल, भाजपा संगठन द्वारा गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला के बाद गांव सलारपुर माजरा से गोहाना लौट रहे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जब गांव बिधल के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने बीते दिनों में लगातार आंधी, बारिश और बदले मौसम के चलते खेत में फसल खराब होने की आशंका पर जायजा लेने की सोची। इसके लिए उनका काफिला सीधा हाइवे से थोडा पहले रजबाहे के पास अजीत पुत्र महेंद्र के खेतों में पहुंचकर रुक गया।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अजीत की धर्मपत्नी ममता और उनके खेत में गेहूं कटाई कर रही पुष्पा और पूनम से चर्चा की। इसी दौरान उनके मन में गेहूं कटाई करने की इच्छा जागी और मंडासा मारते हुए अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ दरांती लेकर सीधे खेत में घुस गए।
खबरें और भी
मंत्री दंपती ने काफी देर तक लामणी (गेहूं कटाई) की। इसके बाद दोनों ने पूली बांधी। खेत मालिक अजीत की पत्नी ममता द्वारा बनाया गया खाना दोनों ने बडे चाव से खाया और आभार जताया। एक वीडिया के माध्यम से कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने बचपन में अपने सेवानिवृत प्रिंसीपल पिता के साथ खेतों में लामणी की है।

इसके बाद भी जब उन्हें मौका मिला तो कई दफा लामनी की। आज उनके साथ धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने पहली बार लामणी करते हुए अच्छा महसूस किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह लग्न की बात होती है। जिसे मिट्टी से प्यार है, खेत से प्यार है, अपने हरियाणा से प्यार है। जो खेत में उतरता है, उसे लामणी करने का जुनून हो ही जाता है।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान के बेटे हैं, उन्हें किसान भाईयों की तकलीफ और उनके समाधान की निरंतर चिंता है। आज प्रदेश में मंडियों में खरीददारी शुरू हो गई है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार सुनिश्चित कर रही है कि किसानों, आढतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार किसान भाईयों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद करना सुनिश्चित करेगी। इस दौरान मौके पर बिधल के पूर्व सरपंच करतार मलिक, कृष्ण, राजेश पंडित, रजनीश मलिक, नवीन, संदीप शर्मा, सुरेश आदि उपस्थित रहे।