Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद रूट पर हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, आम जनता कब कर सकेगी सफर?

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 01:14 PM (IST)

    देश की पहली पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन का सोनीपत-पुरानी दिल्ली रूट पर हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

    हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरा। जागरण

    हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरा। जागरण

    HighLights

    1. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा।

    2. सोनीपत-पुरानी दिल्ली रूट पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार।

    3. जल्द ही जींद-सोनीपत रूट पर नियमित परिचालन शुरू होगा।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। देश की पहली पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन के जींद-सोनीपत रूट पर जल्द परिचालन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    पुरानी दिल्ली-सोनीपत रूट पर शुक्रवार को इस अत्याधुनिक ट्रेन का अंतिम चरण का हाई-स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर से शाम तक चले इस परीक्षण के दौरान ट्रेन ने 85 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ लगाई।

    दिल्ली मुख्यालय से आए प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों और तकनीकी विंग ने ट्रेन की वायरिंग, बैलेंसिंग, सिग्नल और ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कड़े सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा।

    सुबह 9:10 बजे जींद से दो डीजल इंजनों के सहारे 75 किमी/घंटा की गति से दिल्ली ले जाई गई इस ट्रेन ने दोपहर करीब 12 बजे के बाद सोनीपत के लिए अपना ट्रायल सफर शुरू किया।

    h2 train

    दोपहर 1:25 बजे सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंचने के बाद ट्रेन को 29 मिनट रोका गया, ताकि वंदे भारत सहित 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ता दिया जा सके। इसके बाद ट्रेन ने अप-डाउन ट्रैक पर देर शाम तक कुल चार चक्कर लगाए।

    चार राउंड में इस गति से दौड़ी ट्रेन

    ट्रायल राउंड (Trial Round) ट्रेन की रफ्तार (Speed)
    पहला राउंड 85 किमी/घंटा
    दूसरा राउंड 100 किमी/घंटा
    तीसरा राउंड 110 किमी/घंटा
    चौथा राउंड (हाई-स्पीड) 120 किमी/घंटा

    * नोट: रेलवे प्रशासन पिछले 4 महीने से इस प्रोजेक्ट के ट्रायल में जुटा है।

    आम लोग कब कर सकेंगे सफर?

    रेलवे प्रशासन चार महीनों से इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की कोशिशों में जुटा है। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के सभी तकनीकी पहलुओं को दुरुस्त कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलते ही इसे हरी झंडी दिखाकर सोनीपत-जींद रूट पर नियमित परिचालन के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा के जींद-सोनीपत ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, 24 जून से 120 किमी की रफ्तार से होगा ट्रायल